Move to Jagran APP

नई दिल्‍ली और अासपास होती है अफीम की खपत, पीडीडीयू नगर जंक्‍शन पर गिरफ्तार तस्कर ने दी जानकारी

राजकीय रेलवे पुलिस ने बुधवार को चेकिंग के दौरान जंक्शन से दो किलो अफीम के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया।

By Abhishek SharmaEdited By: Published: Wed, 02 Oct 2019 01:08 PM (IST)Updated: Wed, 02 Oct 2019 05:04 PM (IST)
नई दिल्‍ली और अासपास होती है अफीम की खपत, पीडीडीयू नगर जंक्‍शन पर गिरफ्तार तस्कर ने दी जानकारी
नई दिल्‍ली और अासपास होती है अफीम की खपत, पीडीडीयू नगर जंक्‍शन पर गिरफ्तार तस्कर ने दी जानकारी

चंदौली, जेएनएन। पीडीडीयू जंक्‍शन अपराधियों और तस्‍करों का हब बनता जा रहा है, आए दिन अापराधिक गतिविधियां उजागर होने से जंक्‍शन पर अधिक सतर्कता भी बरती जा रही है। इसी कड़ी में राजकीय रेलवे पुलिस ने बुधवार को चेकिंग के दौरान जंक्शन से दो किलो अफीम के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसियों के अधिकारियों ने भी इस दौरान तस्कर से पूछताछ की। पुलिस मुकदमा दर्ज कर अगली कार्रवाई में जुट गई है। वहीं पुलिस पूछताछ के आधार पर मुख्य आरोपित तक पहुंचने में लगी हुई है।

prime article banner

पीडीडीयू जंक्शन और आसपास क्षेत्र में पुलिस चेकिंग अभियान बुधवार की सुबह से ही चला रही थी। जब जवान प्लेटफार्म नंबर दो पर पहुंचे तो एक व्यक्ति खड़ा था। पुलिस कर्मियों को देखकर वह भागने का प्रयास करने लगा। संदेह होने पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया। उनसे भागने का कारण पूछा गया तो वह कुछ भी बताने से इंकार करने लगा। जब उनकी तलाशी ली गई तो उनके पास से दो किलो के करीब अफीम बरामद हुई।

तस्कर अफीम को झारखंड से लेकर नई दिल्ली खपाने के लिए ले जा रहा था। बताया कि नई दिल्ली में जहां इसकी खपत होती है वहीं एक व्यक्ति को अफीम पहुंचाना था। जीआरपी प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि पकड़ा गया तस्कर झारखंड निवासी शहनवाज आलम है। वह अफीम की तस्करी करता रहा है, काफी लंबे समय से पुलिस को इसकी तलाश भी थी। अब आरोपित से पूछताछ के अाधार पर तस्‍करी के पूरे रैकेज का खुलासा हो सकेगा। जिसके तार नई झारखंड से लेकर नई दिल्‍ली तक जुडे़ हो सकते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.