Malhani By-Election : चार बजे तक 50 फीसद तक मतदान, शाम तक बूथ पर बढ़े मतदाता
सुबह आठ बजे तक बूथों पर मतदाताओं की संख्या अपेक्षाकृत कम रही। आठ बजे के बाद बढ़ी मतदाताओं की भीड़ के बीच नौ बजे तक 6.5 फीसद लोगों ने वोट डाला। इसके बाद 11 बजे तक यह आंकड़ा बढ़कर 15 फीसद पर पहुंच गया।
जौनपुर, जेएनएन। मल्हनी विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के मतदान में 11 बजे तक 15 फीसद मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। सुबह आठ बजे तक बूथों पर मतदाताओं की संख्या अपेक्षाकृत कम रही। आठ बजे के बाद बढ़ी मतदाताओं की भीड़ के बीच नौ बजे तक 6.5 फीसद लोगों ने वोट डाला। इसके बाद 11 बजे तक यह आंकड़ा बढ़कर 15 फीसद पर पहुंच गया। दोपहर 12 बजे तक लगभग 20 फीसद तक मतदान हो चुका था। मल्हनी विधानसभा उपचुनाव के दौरान कुल 16 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनके भाग्य का फैसला 3,65,013 मतदाता इस समय कर रहे हैं।
चार बजे तक हुआ 50 फीसद मतदान
मल्हनी विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में तीन बजे तक 43 फीसद मतदान हुआ। वहीं शाम चार बजे तक पचास फीसद तक मतदान हो चुका था। सुबह आठ बजे तक बूथों पर मतदाताओं की संख्या कम रही। आठ बजे के बाद बढ़ी मतदाताओं की भीड़ के बीच नौ बजे तक 6.5 फीसद, 11 बजे तक 15 मतदाताओं ने वोट डाला। इसके बाद एक बजे तक यह आंकड़ा बढ़कर 30 फीसद पर पहुंच गया।
बैंक खुलते ही हुए बंद
सिरकोनी क्षेत्र के सभी बैंक मंगलवार सुबह 10:00 बजे खुलते ही दस मिनट बाद बंद हो गए। उपभोक्ता जब बैंक पहुंचे तो बताया गया कि चुनाव को देखते हुए राज्यपाल के आदेशानुसार क्षेत्रीय बैंकों को आज मंगलवार को बंद कर दिया गया है। बैंक कर्मचारियों ने बताया कि सोमवार तक कोई आदेश बैंक बंद करने का नहीं था लेकिन जैसे ही हम लोग कार्यालय पहुंचे तो जौनपुर रीजनल ऑफिस से आदेश आ गया जिसके कारण बैंकों को बंद करना पड़ा।