Move to Jagran APP

#DDU Junction : महाप्रबंधक ने जंक्शन का किया निरीक्षण, मुख्य लोको निरीक्षक सस्पेंड

महाप्रबंधक एलजी त्रिवेदी ने शनिवार को जंक्शन का निरीक्षण किया, जीएम ने विभिन्न व्यवस्थाआें का अवलोकन किया, सर्कुलेटिंग एरिया के विकास को लेकर अधिकारियों को सुझाव दिए।

By Abhishek SharmaEdited By: Published: Sat, 02 Feb 2019 12:50 PM (IST)Updated: Sat, 02 Feb 2019 12:50 PM (IST)
#DDU Junction : महाप्रबंधक ने जंक्शन का किया निरीक्षण, मुख्य लोको निरीक्षक सस्पेंड
#DDU Junction : महाप्रबंधक ने जंक्शन का किया निरीक्षण, मुख्य लोको निरीक्षक सस्पेंड

चंदौली, जेएनएन। हाजीपुर जोन के महाप्रबंधक एलजी त्रिवेदी ने शनिवार को जंक्शन का निरीक्षण किया। जीएम ने विभिन्न व्यवस्थाआें का अवलोकन किया। वहीं सर्कुलेटिंग एरिया के विकास को लेकर अधिकारियों को सुझाव दिए। इस दौरान रेल कर्मियों से सुविधाआें के बाबत जानकारी भी हासिल की। साथ ही यात्रियों की सुविधा का हाल जाना। वहीं जांच के दौरान लापरवाही को लेकर मुख्य लोको निरीक्षक को सस्पेंड कर दिया।

loksabha election banner

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जीएम सुबह 8.28 बजे यूरोपियन कालोनी स्थित पीलिग्रीम साइंडिंग पहुंचे। यहां व्यवस्थाआें का जायजा लेने के बाद वे अधिकारियों की टीम के साथ सर्कुलेटिंग एरिया में गए। यहां जंक्शन की दीवारों पर लगे बैनर, पोस्टर व अन्य चीजों को गोल्डेन लुक देने का निर्देश अधिकारियों को दिए। इसके बाद एरिया में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का भी जायजा लिए।

लगभग एक घंटे तक सर्कुलेटिंग एरिया में रहने के बाद जीएम 9.30 बजे जंक्शन पर पहुंचे। सबसे पहले फुट आेवर ब्रिज के छत के शेड बदलने के कार्य को उन्होंने देखा। इसके बाद एक से लेकर आठ तक के प्लेटफार्मों पर विभिन्न व्यवस्थाआें का जायजा लिए। जीएम लगभग डेढ़ घंटे तक जंक्शन का निरीक्षण किए। 11 बजे रनिंग रूम 555 में पहुंचे। यहां गार्डों के रहने की व्यवस्थाआें व खाना पान का जायजा लिए। उन्होंने रनिंग रूम के सभी खिड़कियों व दरवाजों को बदलने का निर्देश दिया। जीएम ने गार्डों से सुविधा के बारे में जानकारी भी हासिल की। इसके बाद मंडल रेल प्रबंधक पंकज सक्सेना व अन्य अधिकारियों के साथ महाप्रबंधक ने बैठक भी की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.