विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाराणसी के सोनारपुरा में नई शराब की दुकान खाेलने के विरोध में एकजुट हुए स्थानीय लोग

By Pradyuman Pandey RamuEdited By: Abhishek sharma
Published: Wed, 14 Oct 2026 11:52 AM (IST)

वाराणसी के सोनारपुरा में एक नई शराब की दुकान खुलने के विरोध में स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया। निवासियों ने ...और पढ़ें

वाराणसी के सोनारपुरा में शराब की नई दुकान के खिलाफ स्थानीय लोगों का प्रदर्शन।

वाराणसी के सोनारपुरा में शराब की नई दुकान के खिलाफ स्थानीय लोगों का प्रदर्शन।

HighLights

  1. सोनारपुरा में नई शराब की दुकान का विरोध।

  2. घनी आबादी, मंदिर-मस्जिद के पास होने पर आपत्ति।

  3. महिलाओं-बच्चों की सुरक्षा को लेकर जताई चिंता।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। भेलूपुर थाना क्षेत्र की अस्सी चौकी के अंतर्गत सोनारपुरा में खुल रही नई शराब की दुकान को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है। बुधवार सुबह मोहल्ले के बड़ी संख्या में लोग एकजुट होकर दुकान के विरोध में प्रदर्शन करने लगे।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि घनी आबादी वाले इलाके में और मंदिर-मस्जिद के पास शराब की दुकान खुलने से क्षेत्र का माहौल प्रभावित होगा। इससे महिलाओं और बच्चों को वहां से आने-जाने में भी परेशानी हो सकती है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जनहित को ध्यान में रखते हुए दुकान को रिहायशी इलाके से हटाकर किसी अन्य स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग की है। जब‍क‍ि सुबह से प्रदर्शन करने की जानकारी होने के बाद इस बाबत पुल‍िस को भी घटना से अवगत कराया गया है।