LIVE Varanasi Nagar Nikay Result 2023 : वाराणसी में मेयर पद पर भाजपा आगे, इस वार्ड में सपाइयों ने लगाया घपले का आरोप, रिकाउंटिंग की तैयारी; पढ़ें, पल-पल का अपडेट
LIVE Varanasi Nagar Nikay Result 2023 : कड़ी सुरक्षा के बीच वाराणसी में मतगणना जारी है। यहां पहड़िया वार्ड नंबर 46 में घपले के आरोप के बीद अब फिर से रिकाउंटिंग करने की बात सामने आ रही है। वहीं महापौर के लिए मतगणना में भाजपा आगे चल रही है।
वाराणसी, जागरण टीम। Varanasi Nagar Nigam Chunav Result 2023 Live: वाराणसी में मतगणना जारी है। विजेता प्रत्याशियों का एलान जारी है। सुबह आठ बजे से पहड़िया मंडी के राज्य भंडारण निगम के हाल संख्या एक व दो में पचास टेबल पर मतगणना हो रही है। महापौर पद पर मतगणना में भाजपा आगे है। 2650 ईवीएम में पड़े छह लाख 49 हजार 915 वोटों की गिनती हो रही है। एक राउंड में 100 ईवीएम खुल रहे हैं। 27 राउंड में वोटों की गिनती पूरी होनी है।
वाराणासी में 11 राउंड में भाजपा 58308 वोट से आगे
1. अनिल श्रीवास्तव (कांग्रेस)-42693
2. अशोक तिवारी (भारतीय जनता पार्टी)-125889
3. ओम प्रकाश सिंह (समाजवादी पार्टी)-67581
4. शारदा टंडन (आप)-3052
5. सुभाष चंद माझी (बहुजन पार्टी)-13274
वाराणसी में समाजवादी पार्टी द्वारा घपले का लगाया आरोप
पहड़िया वार्ड नंबर 46 में घपले के आरोप के बीद अब फिर से रिकाउंटिंग करने की बात सामने आ रही है। दोनों प्रत्याशी मौके पर मौजूद हैं, पहले गिनती में बीजेपी के अजीत सिंह 49 वोट से विजयी हुए थे, समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अजय चौधरी ने इसका विरोध किया। अजय चौधरी का कहना है कि इस चुनाव में मैं 4 वोट से जीता हूं, मतगणना में बेईमानी की गई है, अब फिर से रिकाउंटिंग करने की तैयारी है।
जौनपुर...
नगर पंचायत केराकत से निर्दल प्रत्याशी ज्योति जायसवाल ने सपा प्रत्याशी मीना साहू को 1006 मतों से हराकर दर्ज किया जीत।
ज्योति जायसवाल (निर्दल): 2327 मत
मीना साहू (सपा): 1321 मत
गाजीपुर
नगर पालिका गाजीपुर
- सरिता अग्रवाल भाजपा
- जमानियां जयप्रकाश गुप्ता भाजपा
- मुहम्मदाबाद रईस अहमद सपा
नगर पंचायत दिलदारनगर
- अविनाश जायसवाल भाजपा
- सादात सुमन यादव सपा
- बहादुरगंज रियाज अंसारी सपा
- जंगीपुर रुखसाना बानो निर्दल
- सैदपुर सुशीला सोनकर भाजपा
गाजीपुर निकाय परिणाम
नगर पालिका मुहम्मदाबाद
सपा रईस अहमद 9825
भाजपा संदीप गुप्ता 7311
निर्दल तेजबहादुर 1691
सपा प्रत्याशी रईस अहमद 2514 मतों से विजयी घोषित। यह सीट मुख्तार अंसारी के गृह क्षेत्र की है। तेजबहादुर यादव भाजपा के बाकी लड़े थे। यहां बसपा के प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल नहीं किया था। इस बार सपा के विधायक सुहैब अंसारी ने रईस को प्रत्याशी उतारा था, जबकि पिछले बार बसपा से चेयरमैन को टिकट नहीं मिला था।उन्होंने निर्दल दाखिल किया था, जिसे अंसारी बंधु ने वापस करा दिया था।
नगर पंचायत दिलदारनगर
भाजपा अविनाश जायसवाल 1913
निर्दल अलीशेर राइनी 1555
भाजपा के अविनाश कुमार जायसवाल ने निर्दल प्रत्याशी अलीशेर राइनी को 358 मतों से पराजित कर विजेता घोषित हुए। अविनाश को 1913 और अलीशेर को 1555 मत मिले। पिछली बार अविनाश जायसवाल निर्दल चुनाव जीते थे। इसके बाद वह भाजपा में शामिल हो गए थे।
वाराणसी द्वितीय राउंड
1. अनिल श्रीवास्तव (कांग्रेस)-7606
2. अशोक तिवारी( भारतीय जनता पार्टी)-25342
3. ओम प्रकाश सिंह (समाजवादी पार्टी)-13273
4. शारदा टंडन (आप)-618
5. सुभाष चंद माझी (बहुजन पार्टी)-2861
6. आनंद कुमार तिवारी (सु भा स पा )-897
7. ओम प्रकाश चौरसिया (निर्दलीय शंख)-216
8. दीपक लाल (निर्दलीय हल)-190
9. वीरेंद्र कुमार गुप्ता (निर्दलीय सीतारा)-387
10. शमशेर खान (निर्दलीय शहनाई)-142
11. हरीश मिश्रा (निर्दलीय वायुयान)-344
12. नोटा-396
वाराणसी में इनको मिली जीत
- वाराणसी कोनिया से वार्ड नंबर 68 समाजवादी पार्टी अमरदेव सिंह 459 वोट से जीत हासिल की। वे पांचवी बार सभासद चुनाव जीते।
- वार्ड नंबर 49 से सपा प्रत्याशी गोविंद प्रसाद सिंह विजयी।
- इंश्वरगंगी वार्ड में निर्दल प्रत्याशी अर्चना यादव विययी। उन्होंने 2000 से अधिक मतों से भाजपा प्रत्याशी को हराया।
- पिचास मोचन से मनीष गुप्ता विजयी घोषित।
- मध्यमेश्वर वार्ड से समाजवादी पार्टी भैयालाल यादव विजय घोषित।
- वार्ड हनुमान फाटक से भाजपा प्रत्याशी रोहित जायसवाल की विजयी।
- वार्ड कतुआपूरा से भाजपा के सुरेश चौरसिया 9 वोट से जीते।
- वार्ड नंबर 32 में भाजपा प्रत्याशी उर्मिला पांडेय विजयी।
- प्रहलादघाट में लकी 500 वोट से विजयी।
गंगापुर
वार्ड 1 से नगीना यादव 11 मतों से जीती ( सपा प्रत्याशी )
वार्ड 7 चमेला देवी 84 मतों से जीती ( सपा प्रत्याशी )
इंटरनेट मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले एजेंट को मतगणना स्थल से उठा ले गई पुलिस
गाजीपुर : निर्दल प्रत्याशी के एजेंट रामध्यान यादव को पुलिस मतगणना स्थल से उठा ले गई। एक दिन उन्होंने इंटरनेट मीडिया पर अफवाह फैलाते हुए लिखा था कि सभी यादव लाठी-डंडा लेकर मतगणना स्थल पर पहुंचे। शनिवार को जैसे ही मतगणना स्थल पर रामध्यान यादव आए पुलिस ने बलपूर्वक उन्हें उठा लिया। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
महराजगंज
आनंदनगर, प्रथम
विजयलक्ष्मी बीजेपी, 3128
अर्चना समजवादी पार्टी, 2359
मंजू, कांग्रेस, 590
प्रथम राउंड
1. अनिल श्रीवास्तव (कॉन्ग्रेस)-4155
2. अशोक तिवारी( भारतीय जनता पार्टी)-12493
3. ओम प्रकाश सिंह (समाजवादी पार्टी)-6896
4. शारदा टंडन (आप)-282
5. सुभाष चंद माझी (बहुजन पार्टी)-1010
6. आनंद कुमार तिवारी (सु भा स पा )-372
7. ओम प्रकाश चौरसिया (निर्दलीय शंख)-128
8. दीपक लाल (निर्दलीय हल)-101
9. वीरेंद्र कुमार गुप्ता (निर्दलीय सीतारा)-175
10. शमशेर खान (निर्दलीय शहनाई)-84
11. हरीश मिश्रा (निर्दलीय वायुयान)-186
12. नोटा-197
वाराणसी में जीत के लिए मेयर के कांग्रेस प्रत्याशी कर रहे प्रार्थना
वाराणसी में नगर निगम चुनाव परिणाम को लेकर जहां मेयर प्रत्याशी और उनके लोग मतगणना स्थल पर हैं। वहीं कांग्रेस मेयर प्रत्याशी अनिल श्रीवास्तव सपत्नी अपने घर पर मंदिर में बैठकर जीत के लिए प्रार्थना कर रहे है।
वाराणसी से पहला परिणाम जारी
वार्ड संख्या 36 चौकाघाट से अमित मौर्य रिंकु 132 वोट से जीते। इन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा प्रत्याशी विशाल वर्मा को हराया है।
वाराणसी के गंगापुर में सपा आगे
वाराणसी के गंगापुर नगर पंचायत से सपा प्रत्याशी आगे चल रही हैं।
वाराणसी में महापौर सीट
16 हजार वोट पाकर भाजपा आगे, सपा 9 हजार के साथ दूसरे स्थान पर, कांग्रेस 5 हजार।
गाजीपुर
गाजीपुर नगर पालिका परिषद
भाजपा -सरिता अग्रवाल-3824
सपा दिनेश यादव -3827
बलिया में इस वजह से उलझन में फंसे उम्मीदवार
नगरपालिका बलिया में सबसे कम मतदान होने के चलते सभी उम्मीदवार उलझन में हैं। मतगणना स्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। 2017 के चुनाव में जिले में 60.05 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस बार जिले में 56.17 प्रतिशत ही मतदान हो पाया है। हर निकाय में मुख्य लड़ाई दो से तीन उम्मीदवारों के बीच चल रही है। मंडी समिति में तीन निकायो की मतगणना होने के कारण बाहर समर्थकाें की भी भारी भीड़ है। रह-रह कर नारे भी लग रहे हैं।
बलिया में 12 निकायों की छह स्थनों पर चल रही मतगणना
जिले के 12 निकायों की मतगणना छह स्थानों पर आठ बजे सुबह से शुरू हो गई। मंडी समिति में नपा बलिया, नपं रतसड़कला व चितबड़ागांव की मतगणना हो रही है। बांसडीह इंटर कालेज में नगर पंचायत बांसडीह, सहतवार, रेवती और मनियर की गिनती चल रही है। रसड़ा में नगरपालिका रसड़ा और नगर पंचायत नगरा की गिनती चल रही है। बैरिया की गिनती बीएलडी इंटर कालेज में हो रही है। बेल्थरारोड और सिकंदरपुर की गिनती तहसील परिसर में हो रही है।
मीरजापुर उप चुनाव में महज 44.15 प्रतिशत मतदान
विधानसभा छानबे में 444 बूथों पर महज 44.15 प्रतिशत मतदान हुआ। चुनाव के दिन सुबह 9 बजे तक 10.14, सुबह 11 बजे तक 19.14, दोपहर 1 बजे तक 27.4, दोपहर तीन बजे तक 32.64 प्रतिशत तथा शाम पांच बजे तक 39.51 प्रतिशत सहित कुल 44.15 मतदाताओं ने ही अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में 57.84 प्रतिशत मतदान हुआ था।
मीरजापुर में उप चुनाव में भाग्य आजमा रहे आठ प्रत्याशी
मीरजापुर में विधायक राहुल प्रकाश की पत्नी व अपना दल (एस) से रिंकी कोल, समाजवादी पार्टी से कीर्ति कोल, कांग्रेस पार्टी से अजय कुमार, राष्ट्रीय समाज पक्ष पार्टी से शिवपूजन और निर्दल प्रत्याशी अर्जुन, उमेश, भीमराव हरिजन, सर्वेश कुमार सहित आठ प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
सपा को कीर्ति कोल 5427 मत के साथ चल रहीं आगे, अपना दल एस की रिंकी दूसरे पर
मीरजापुर : विधानसभा छानबे उप चुनाव में चौकाने वाला परिणाम आया है। दूसरे राउंड की गिनती में सपा की कीर्ति कोल 5427 मत पाकर आगे चल रही थीं। जबकि अपना दल एस की रिंकी कोल 3547 मतों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। उप चुनाव की मतगणना 14 टेबल पर हो रही है। मतगणना दो प्रेक्षक, दो आरओ और एआरओ की निगरानी में 19 टीम में 76 कर्मचारी लगाए गए हैं। प्रत्येक टीम में चार सदस्य रहेंगे। इसमें एक मतगणना सुपरवाइजर, दो मतगणना सहायक, एक माइक्रो आब्जर्वर हैं।
भदोही में तीन निकायों में एक पर भाजपा आगे
भदोही में तीन निकायों में एक पर भाजपा आगे है तो एक पर बराबर व भदोही में सपा आगे चल रही है। भदोही जिले की सात निकायों में भदोही व गोपीगंज नगर पालिका क्षेत्र हैं जबकि ज्ञानपुर, सुरियावां, नई बाजार, घोसिया, खमरिया नगर पंचायत है। सातों निकायों के लिए औराई तहसील परिसर, भदोही में इंद्र बहादुर सिंह नेशनल इंटर कालेज व ज्ञानपुर तहसील के जीआइसी में मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। सभी निकायों के लिए 138 टेबुल लगाई गई हैं।
डाक मतपत्रों में एक पर भाजपा एक पर बराबर व भदोही नपा में सपा आगे
भदोही : निकाय चुनाव की मतगणना शनिवार को तीन तहसीलों में सुबह 8:00 बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गई। कर्मचारियों ने मतों की गिनती शुरू कर दी है। ज्ञानपुर नगर पंचायत में भाजपा प्रत्याशी हीरालाल मौर्य को डाक मत पत्रों में 5 वोट मिले। जबकि दो निर्दल प्रत्याशियों को दो-दो वोट मिले। भदोही नगर पालिका क्षेत्र से डाक मतपत्रों की गिनती में भाजपा प्रत्याशी को तीन, समाजवादी पार्टी प्रत्याशी को 7 व बसपा को 6 वोट मिले। इसी तरह सुरियावां नगर पंचायत में भाजपा को दो, बीएसपी प्रत्याशी को 2 वोट मिले। अन्य नगर पंचायतों में डाक मतपत्रों की गिनती जारी है।
इनके भाग्य का फैसला आज
नगरीय निकाय चुनाव में किस्मत आजमाने वाले महापौर के कांग्रेस प्रत्याशी अनिल श्रीवास्तव, भाजपा के अशोक कुमार तिवारी, सपा के ओम प्रकाश सिंह, आम आदमी पार्टी की शारदा टंडन, बसपा के सुभाष चंद माझी, सुभासपा के आनंद कुमार तिवारी, निर्दल प्रत्याशी ओम प्रकाश चौरसिया, दीपक लाल, वीरेन्द्र कुमार गुप्ता, शमसेर खान, हरीश मिश्रा और पार्षद 637 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 13 मई यानी आज होगा। वाराणसी का व किस वार्ड में कौन पार्षद बनेगा, यह तय होगा।