Move to Jagran APP

Live Coronavirus Varanasi City News Update दो और कोरोना मरीजों की मौत, 15 मिले पॉजिटिव

Live Coronavirus Varanasi City News Update वाराणसी में शुक्रवार को 15 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए जबकि दो मरीजों की मौत हो गई। अब तक सात मरीजों की मौत हुई है।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Published: Fri, 12 Jun 2020 09:14 PM (IST)Updated: Fri, 12 Jun 2020 10:18 PM (IST)
Live Coronavirus Varanasi City News Update दो और कोरोना मरीजों की मौत, 15 मिले पॉजिटिव
Live Coronavirus Varanasi City News Update दो और कोरोना मरीजों की मौत, 15 मिले पॉजिटिव

वाराणसी, जेएनएन। Live Coronavirus Varanasi City News Update वाराणसी में कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने का क्रम जारी है। शुक्रवार को बीएचयू लैब से 235 सैंपल के परिणाम प्राप्त हुए जिनमें 15 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए, जबकि दो मरीजों की मौत हो गई। पॉजिटिव आए मरीजों में 9 प्रवासी और 6 स्थानीय नागरिक शामिल हैं। शहर के बड़ी पियरी हॉटस्पॉट से संबंधित ब्रेन ट्यूमर से ग्रसित एसजीपीजीआई में भर्ती कोरोना पॉजिटिव मरीज की मृत्यु हो गई। वहीं 78 वर्षीय मरीज पियरिया पोखरी तेलियाबाग थाना चेतगंज का रहने वाला सेवानिवृत रेलवे कर्मचारी था जो कई वर्षों से श्‍वांस संबधी दमा व ब्लड प्रेशर की बीमारी से ग्रसित था। 9 जून को अपना सैंपल बीएचयू में देने के बाद से अपने आपको होम क्‍वारंटाइन किया हुआ था। उसकी मृत्यु 10 जून को हो गई थी। इसकी पुष्टि 12 जून को हुई है।

loksabha election banner

ये प्रवासी मिले संक्रमित

पॉजिटिव मिलने वालों में 29 वर्षीय मरीज जानकी नगर बजरडीहा थाना भेलूपुर का निवासी है। यह मरीज गुड़गांव में एक ट्रेवल एजेंसी में काम करता था और ट्रेन से वाराणसी वापस आया था। वहीं दूसरी मरीज ग्राम दानगंज थाना चोलापुर की रहने वाली है जो मुंबई से ट्रेन के जरिए वाराणसी पहुंची थी। वहीं 8 मरीजों को डिस्‍चार्ज कर दिया गया। एक मरीज बटुआपुर सुंदरपुर थाना लंका का रहने वाला है जो दिल्ली से प्राइवेट कार के माध्‍यम से अपनी 38 वर्षीय पत्नी व 12 वर्षीय बच्चे के साथ वाराणसी आया था। पत्नी और बच्चे का भी परिणाम पॉजिटिव  आया है। 32 वर्षीय एक मरीज मोतीझील महमूरगंज थाना भेलूपुर का रहने वाला  है। दिल्ली से आया था। वह दिल्ली में सिंचाई विभाग का कर्मचारी है। इसके अलावा नाथपुर नईबस्ती थाना मडुआडीह का एक मरीज पॉजिटिव निकला है जो दिल्ली से फ्लाइट से आया था। वह गृह मंत्रालय में सहायक निदेशक के पद पर कार्यरत हैं। वहीं ग्राम डीकापुर थाना चौबेपुर का एक और प्रज्ञापुरी थाना शिवपुर की रहने वाली एक महिला पॉजिटिव मिली है।

ये स्‍थानीय नागरिक कोरोना पॉजिटिव

लालपुर- पांडेयपुर थाना क्षेत्र के कमलानगर कॉलोनी निवासी पॉजिटिव मिला है। मछोदरी में रद्दी कागज का व्यापार करता था। इसके अलावा चौक थाना क्षेत्र के काशीपुरा निवासी भी संक्रमित पाया गया है। वह महेश क्लिनिक के नाम से क्लीनिक चलता है। एक मरीज बादशाहनगर, थाना सिगरा रहने वाला है। नई सड़क में उसकी चस्मे की दुकान है और एक सीएचसी चोलापुर का सफाई कर्मी है। सफाई कर्मी की पत्नी भी संक्रमित है। इसकी दो बेटियों का परिणाम एक दिन पूर्व पॉजिटिव आया था।

ईएसआइसी हॉस्पिटल में भर्ती 5,  बीएचयू में भर्ती 1 और पंडित दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती 2 मरीजों के फॉलोअप सैंपल का परिणाम निगेटिव आने के कारण उन्हें स्वस्थ घोसित कर डिस्चार्ज किया गया। डिस्चार्ज मरीजों में एक पुलिस कर्मी तथा अन्य अखरी, हरिभानपुर, भीकमपुर, महंगावपुरा, खेवसीपुर और बड़ी पियरी हॉटस्पॉट से है। इस प्रकार जनपद में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 267 हो गई है। 177 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। 7 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। एक्टिव मरीजों की संख्या 83 है।

10 नए हॉटस्पॉट, 137 में से 68 ग्रीन जोन में शामिल    

जानकी नगर थाना भेलूपुर, दानगंज थाना चोलापुर, बटुआपुर सुंदरपुर थाना लंका, मोतीझील थाना भेलूपुर ,नाथपुर नयी बस्ती थाना मडुआडीह, ग्राम डिकापुर थाना चौबेपुर, प्रज्ञापुरी थाना शिवपुर ,कमलानगर कॉलोनी थाना लालपुर-पांडेयपुर ,बादशाहनगर थाना सिगरा एवं पियरिया पोखरी थाना चेतगंज कुल 10 नए हॉटस्पॉट बनेंगे। इस प्रकार हॉटस्पॉट की संख्या 137 हो गयी है। अब तक कुल 68 हॉटस्पॉट ग्रीन जोन में आ चुके हैं। 69 हॉटस्पॉट एक्टिव हैं। एक्टिव हॉटस्पॉट में 19 ऑरेंज जोन में एवं 50 रेड जोन में हैं।

कुल 154 सैंपल जांच के लिए गए     

शुक्रवार को जनपद में कुल 154 सैंपल  लिए गए। जिसमे से 54 सैंपल शासन द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अनाथालय लहुराबीर एवं राजकीय वृद्धाश्रम दुर्गाकुंड से लिए गए। अब तक कुल 7567 सैंपल लिए जा चुके हैं। 7125 सैंपल का परिणाम प्राप्त हो चुका है। आज लिए गए सैंपल को छोड़ते हुए 288 सैंपल का परिणाम आना अभी अवशेष है। प्राप्त परिणामों में 6858 नेगेटिव और 267 पॉजिटिव हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.