Life Style : Hot Red Color Lipstick बनी पहली पसंद, मैट फिनिश के साथ ही ग्लासी शेड्स ट्रेंड में
चेहरे की खूबसूरती में चार चांद लगाने में लिपस्टिक की मुख्य भूमिका होती है। यही वजह है कि महिलाओं के बीच मेकअप में लिपस्टिक को विशेष तवज्जो दी जाती है।
वाराणसी, जेएनएन। चेहरे की खूबसूरती में चार चांद लगाने में लिपस्टिक की मुख्य भूमिका होती है। यही वजह है कि महिलाओं के बीच मेकअप में लिपस्टिक को विशेष तवज्जो दी जाती है। हर साल इसके शेड्स की अलग-अलग वेरायटी आती रहती है। इस वक्त मैट फिनिश वाले लिपस्टिक ज्यादा ट्रेंड में हैं। इसमें हॉट रेड कलर जो ऐश्वर्या और करीना को लगाए आपने जरूर देखा होगा वह काफी पसंद किया जा रहा है। इसके साथ ही न्यूड, मोव कलर में ब्राउन शेड्स की लिपस्टिक की डिमांड है।
हॉट रेड कलर लिपस्टिक : हर तरह की ड्रेस पर इस कलर का उपयोग किया जा सकता है। मेकअप कलरफुल हो या न्यूड, हॉट रेड लिपस्टिक इसे और भी आकर्षक बना देती है। रेडियंट, क्लासिक और वाइब्रेंट कलर्स में इसका कोई भी शेड चुना जा सकता है।
कॉफी कलर और ब्राउन शेड्स लिपस्टिक : खासतौर से वेस्टर्न ड्रेस पर यह रंग मैच करता है। स्मोकी आईशैडो के साथ इसका मेल कमाल का लुक देता है। ट्रेडिशनल परिधान के साथ इसका लाइट शेड भी लड़कियां ट्राई कर रही हैं।
पीच कलर लिपस्टिक : लड़कियों में इस रंग का खास क्रेज है और इसके ब्राइट शेड्स की डिमांड भी काफी है। मॉडर्न के साथ-साथ ट्रेडिशनल कपड़ों पर भी इसे मैच करके लगाने पर बेहतरीन यंग लुक पाया जा सकता है।
गाजरी, रानी व पर्पल कलर लिपस्टिक : पिंक कलर सदाबहार है और हर बार उतना ही खूबसूरत लगता है। बस आपको इसका सही शेड चुनना है। चाहे लाइट पिंक के शेड में ही गाजरी, रानी, और पर्पल कलर आता है। इन शेड्स को कपड़ों के साथ मैच करके महिलाएं लगा रही हैं और खूबसूरत लुक पाने मेें सफल हो रही हैं।
मैट फिनिश लिपस्टिक ट्रेंड में
नियोन शेड, गाजरी कलर, रानी कलर, कॉफी कलर, ब्राउन के अलग-अलग शेड्स इस वक्त लड़कियां काफी पसंद कर रही हैं। मैट फिनिश लिपस्टिक ट्रेंड में है। यह लांग लास्टिंग है इसे लगाने पर बोल्ड लुक आता है। हालांकि दुल्हन ग्लासी फिनिश वाली लिपस्टिक ट्राई कर रही हैं जिसमें हॉट रेड कलर पहली पसंद है। हॉट रेड कलर महिलाओं व लड़कियों की पहली पसंद बन चुकी है।
- मनीष गर्ग, ब्यूटी एंड हेयर एक्सपर्ट।