Move to Jagran APP

वाराणसी में चार साल से जमा नहीं हो रहा तीन सितारा होटल का लाइसेंस शुल्क

वाराणसी नगर निगम क्षेत्र में चार पांच सितारा होटल संचालित हैं जिन्होंने वर्तमान वित्तीय वर्ष का भी लाइसेंस शुल्क जमा कर दिया है। इसके अलावा नगर निगम क्षेत्र में चार तीन सितारा होटलों का भी संचालन हो रहा है।

By Abhishek SharmaEdited By: Published: Tue, 18 Jan 2022 07:00 AM (IST)Updated: Tue, 18 Jan 2022 07:00 AM (IST)
वाराणसी में चार साल से जमा नहीं हो रहा तीन सितारा होटल का लाइसेंस शुल्क
चार पांच सितारा होटल संचालित हैं, जिन्होंने वर्तमान वित्तीय वर्ष का भी लाइसेंस शुल्क जमा कर दिया है।

वाराणसी, जागरण संवाददाता। नगर निगम क्षेत्र में चार पांच सितारा होटल संचालित हैं, जिन्होंने वर्तमान वित्तीय वर्ष का भी लाइसेंस शुल्क जमा कर दिया है। इसके अलावा नगर निगम क्षेत्र में चार तीन सितारा होटलों का भी संचालन हो रहा है।

loksabha election banner

इसमें तीन होटलों ने तो अनुज्ञप्ति शुल्क नगर निगम को जमा कर दिया है। लेकिन नगर निगम से मिली जानकारी के अनुसार तीन सितारा एक होटल प्रबंधन द्वारा अभी तक लाइसेंस शुल्क जमा नहीं किया गया है। ऐसा इसी वर्ष नहीं बल्कि बीते तीन वर्षों से हो रहा है। इस होटल के बार का भी लाइसेंस शुल्क नहीं जमा किया गया है। जबकि नगर निगम प्रशासन द्वारा हर वर्ष नोटिस पर नोटिस भेजी जा रही है। वैसे नगर निगम प्रशासन ने अनुज्ञप्ति शुल्क जमा नहीं करने वालों को विलंब शुल्क के साथ 31 जनवरी तक का समय देते हुए फरमान जारी कर दिया है कि उक्त समयावधि में लाइसेंस शुल्क जमा नहीं करने वाले प्रतिष्ठानों पर तालाबंदी की जाएगी।

अब देखना है कि नगर निगम प्रशासन अब इस फरमान पर कितना अमल कर पाता है। तीन सितारा होटल के लिए अनुज्ञप्ति शुल्क 18 हजार तथा विलंब शुल्क नौ हजार निर्धारित किया गया है। ऐसे में नगर निगम प्रशासन का मामना है कि उक्त तीन सितारा होटल पर अनुज्ञप्ति शुल्क का तकरीबन एक लाख से ऊपर का बकाया है। इसके अलावा कई शराब दुकानों, पैथालाजी, प्राइवेट क्लीनिक, हास्पिटल आदि ने भी अनुज्ञप्ति शुल्क नहीं जमा किया है।

क्या है स्थिति

प्रतिष्ठान - कुल संख्या - जमा करने वाले की संख्या - विलंब शुल्क के साथ अनुज्ञप्ति शुल्क

पैथालाजी - 37 - 33 - 3000

प्राइवेट क्लीनिक - 34 - 30 - 9000

हास्पिटल - 66 - 56 - 15000

प्रसूति गृह - 10 - 3 - 15000

नर्सिंग होम - 79 - 66 - 6000

होटल, लाज, गेस्ट हाउस - 319 - 277 - 3000

देशी शराब - 86 - 71 - 18000

अंग्रेजी शराब - 72 - 59 - 36000

बीयर - 78 - 51 - 18000


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.