Move to Jagran APP

भ्रष्टाचार निवारण अन्वेषण टीम ने 50000 ₹ घूस लेते हुए लेखपाल गिरफ्तार

अवधेश कुमार यादव से आबादी दर्ज करने के नाम पर क्षेत्रीय लेखपाल चंद्र भान सिंह को भ्रष्‍टाचार निवारण अन्वेषण टीम द्वारा ₹50000 घूस लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।

By Abhishek SharmaEdited By: Published: Fri, 04 Jan 2019 05:49 PM (IST)Updated: Fri, 04 Jan 2019 05:49 PM (IST)
भ्रष्टाचार निवारण अन्वेषण टीम ने 50000 ₹ घूस लेते हुए लेखपाल गिरफ्तार
भ्रष्टाचार निवारण अन्वेषण टीम ने 50000 ₹ घूस लेते हुए लेखपाल गिरफ्तार

भदोही, जेएनएन। सुरियावां थाना अंतर्गत ग्राम सभा सहोदरपुर कुशौड़ा निवासी अवधेश कुमार यादव से आबादी दर्ज करने के नाम पर क्षेत्रीय लेखपाल चंद्र भान सिंह को भ्रष्‍टाचार निवारण अन्वेषण टीम द्वारा ₹50000 घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। अवधेश कुमार यादव दो वर्ष से आबादी दर्ज करने के लिए लेखपाल के पास दौड़ रहे थे किंतु आबादी दर्ज नहीं कर रहे थे।

loksabha election banner

उन्होंने जिलाधिकारी को कई बार प्रार्थना पत्र दिया जिस पर जिलाधिकारी ने 12 दिसंबर को आबादी दर्ज करने के लिए उप जिलाधिकारी भदोही को निर्देशित किया। जिस पर उन्होंने लेखपाल से रिपोर्ट लगाने के लिए कहा। जब भुक्त भोगी लेखपाल के पास गए तो उन्होंने ₹50000 मांगा, इतना पैसा मांगने पर अवधेश कुमार यादव ने भ्रष्टाचार निवारण टीम वाराणसी के पास गए।

शुक्रवार को सुरियावां नगर के नेता नगर स्थित एक रेस्टोरेंट में लेखपाल को ₹50000 घूस दिया गया। उसी समय एंटी करप्शन की टीमने पहुंचकर जेब की तलाशी ली तो जेब में से ₹50000 निकला। एंटी करप्शन की टीम सुरियावां थाने में लेकर आई है मुकदमा दर्ज करने की तैयारी चल रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.