विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में उनके 76वें जन्मदिवस पर 76 किलो लड्डू का देर रात तक वितरण

By Digital Desk Edited By: Abhishek sharma
Published: Fri, 18 Sep 2026 12:13 PM (IST)

वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर मालवीय मार्केट सहित कई बाजारों में व्यापारियों और नागरिकों ने 76 ...और पढ़ें

प्रधानमंत्री मोदी के 76वें जन्मदिन पर वाराणसी में 76 किलो लड्डू का भव्य वितरण।

प्रधानमंत्री मोदी के 76वें जन्मदिन पर वाराणसी में 76 किलो लड्डू का भव्य वितरण।

HighLights

  1. पीएम मोदी के 76वें जन्मदिन पर वाराणसी में उत्सव।

  2. मालवीय मार्केट में 76 किलो लड्डू का वितरण।

  3. व्यापारियों और नागरिकों ने देर रात तक खुशियां बांटी।

न्‍जागरण संवाददाता, वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर वाराणसी के मालवीय मार्केट, गुरु नानक मार्केट, नेहरू मार्केट एवं कृपलानी मार्केट के व्यापारियों एवं स्थानीय नागरिकों द्वारा 76 किलो लड्डू वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर स्थानीय व्यापारियों एवं नागरिकों के बीच मिठाई वितरण कर आयोजन करना था। इस अवसर पर उपस्थित लोगों के बीच रात तक 76 किलो लड्डू वितरित किए गए।

कार्यक्रम को गुरुवार को शाम छह बजे, मालवीय मार्केट, मैदागिन, वाराणसी में आयोजित क‍िया गया। आयोजन में स्थानीय व्यापारियों, नागरिकों एवं गणमान्य लोग भी शाम‍िल हुए। वहीं आयोजन में आम नागर‍िकों से भी सहभागिता की अपील की गई थी। 

पीपल बनारस रेस्टोरेंट शॉप नंबर 22 और 23 मालवीय मार्केट, मैदागिन, में शाम 6:00 बजे से और मालवीय मार्केट ग्रुप, गुरु नानक मार्केट, नेहरू मार्केट एवं कृपलानी मार्केट में भी पीएम के जन्‍मद‍िन पर लड्डू वितरण कर काशी के सांसद पीएम नरेन्‍द्र मोदी के जन्‍म द‍िन की खुशि‍यों को साझा क‍िया गया। वहीं कई क्षेत्रों में संगठनों की ओर से दीप भी जलाए गए।