मऊ में राजकीय सम्मान के साथ आजाद हिंद फौज के सेकंड लेफ्टिनेंट विद्या राय को दी गई अंतिम विदाई
आजाद हिंद फौज के सेकेंड लेफ्टिनेंट विद्या राय को बुधवार की सुबह राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।
मऊ, जेएनएन। आजाद हिंद फौज के सेकेंड लेफ्टिनेंट विद्या राय को बुधवार की सुबह राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। उनके पैतृक आवास पर पहुंचे उपजिलाधिकारी निरंकार सिंह, राजस्व निरीक्षक जितेन्द्र, जसोल गर्मी रामजन्म अक्षय गिरी एवं अजीत ने शासन का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वतंत्रता संग्राम सेनानी का माल्यार्पण किया। प्रशासन ने अंतिम संस्कार के लिए 12000 रुपये की धनराशि प्रदान किया।
जिला मुख्यालय से एचसीपी मोहम्मद शाह के नेतृत्व में कांस्टेबल अमोद कुमार जयंत चौधरी ज्ञानेंद्र पांडे एवं कांस्टेबल अभिलाष सिंह ने अंतिम सलामी दी। उनका अंतिम दर्शन करने आए कांग्रेस जिलाध्यक्ष इंतखाब आलम, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पुत्र रमेश चंद्र पांडेय, प्रत्याशी रहे राजमंगल मंगल यादव, पूर्व प्रमुख जय हिंद यादव, नेसार अहमद, रवींद्र तिवारी, रामनिवास राय और बसपा सांसद अतुल राय के प्रतिनिधि गोपाल राय जोन इंचार्ज राजविजय, बसपा जिला अध्यक्ष राजीव कुमार राजू जिला पंचायत के पूर्व सदस्य उदयभान भारती, सपा नेता एवं जिला पंचायत सदस्य के प्रतिनिधि विजय यादव ने माल्यार्पण किया।
दोहरीघाट स्थित मुक्तिधाम पर मुखाग्नि उनके जेष्ठ पुत्र अजय कुमार राय ने दी। इस दौरान तमाम क्षेत्रीय नागरिक एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे। घोसी तहसील के बेला सुल्तानपुर निवासी 93 वर्षीय इस आजाद हिंद फौज के सेनानी ने मंगलवार की सुबह लगभग 10:45 बजे दम तोड़ा था। इसके बाद जिले में शोक की लहर फैल गई। जानकारी होने के बाद प्रशासनिक सक्रियता के बीच बुधवार को अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया।