विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाराणसी में पुलिस पिकेट के सामने सीसीटीवी पर गमछा डालकर पान भंडार से लाखों की चोरी

By Shrawan BhardwajEdited By: Abhishek sharma
Published: Fri, 11 Sep 2026 04:15 PM (IST)

वाराणसी के भिखारीपुर में पुलिस पिकेट के सामने एक पान भंडार और जनरल स्टोर में चोरी की वारदात हुई। चोर ...और पढ़ें

वाराणसी में पुलिस पिकेट के सामने लाखों की चोरी, सीसीटीवी पर गमछा डालकर वारदात।

वाराणसी में पुलिस पिकेट के सामने लाखों की चोरी, सीसीटीवी पर गमछा डालकर वारदात।

HighLights

  1. पुलिस पिकेट के सामने पान भंडार में लाखों की चोरी।

  2. चोरों ने टीन शेड तोड़कर दुकान में प्रवेश किया।

  3. सीसीटीवी पर गमछा डालने के बावजूद फुटेज कैद हुई।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के भिखारीपुर में चोरों ने पुलिस पिकेट के सामने ही एक पान भंडार और जनरल स्टोर को निशाना बनाकर सनसनी फैला दी। गुरुवार देर रात दुकान बंद कर घर गए दुकानदार को शुक्रवार सुबह जब दुकान खोली तो अंदर का नजारा देखकर होश उड़ गए।

चोर टीन शेड तोड़कर दुकान में दाखिल हुए और नकदी समेत हजारों रुपये का सामान लेकर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार भिखारीपुर त्रिमुहानी पर नंदलाल पान भंडार के नाम से पान और जनरल स्टोर की दुकान संचालित होती है। दुकानदार के मुताबिक, गुरुवार रात करीब 11 बजे वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। शुक्रवार सुबह दुकान खोलने पर पता चला कि चोरों ने टीन शेड काटकर दुकान के अंदर प्रवेश किया था।

दुकानदार के अनुसार चोर करीब 10 हजार रुपये के चॉकलेट, सिगरेट, गुटखा और अन्य सामान के साथ लगभग 50 हजार रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए। दुकानदार ने चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये बताई है। चोरों ने अपनी पहचान छिपाने के लिए दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे पर गमछा डाल दिया, लेकिन इसके बावजूद उनकी गतिविधियों की कुछ क्लिप कैमरे में कैद हो गईं।

अब पुलिस इन्हीं फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और तलाश में जुटी है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि दुकान के ठीक सामने तीन थानों की पुलिस पिकेट लगती है, इसके बावजूद चोरों ने बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे दिया। घटना के बाद आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों में भी नाराजगी है।सूचना मिलते ही मंडुवाडीह पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर चोरों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।