पूर्वांचल में आयुष्मान कार्ड के लाखों आवेदन अभी भी पेंडिंग, मीरजापुर में सबसे ज्यादा दबाव
पूर्वांचल में आयुष्मान भारत योजना के तहत लाखों कार्ड आवेदन 8 साल बाद भी लंबित हैं, जिसमें मीरजापुर में सर्वाधिक ...और पढ़ें

पूर्वांचल में आयुष्मान कार्ड के लाखों आवेदन अटके मीरजापुर में सबसे ज्यादा लंबित।
HighLights
पूर्वांचल में आयुष्मान कार्ड के लाखों आवेदन अभी भी लंबित हैं।
मीरजापुर में सर्वाधिक 53,641 आवेदन लंबित, जौनपुर दूसरे पर।
डेटा बेमेल, अधूरे दस्तावेज और सत्यापन में देरी मुख्य कारण।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत 23 सितंबर 2018 को हुई थी। धीरे-धीरे आठ साल बीत चुके हैं। इसके बावजूद योजना का शत प्रतिशत लाभार्थियों का कार्ड नहीं बन पाया है। पूर्वांचल के जिलों में आयुष्मान योजना के तहत लाखों आवेदन अभी भी पेंडिंग पड़े हुए हैं।
आजमगढ़, मीरजापुर और वाराणसी मंडल के 10 प्रमुख जिलों में कुल मिलाकर लगभग दो लाख से अधिक आवेदन लंबित हैं। सबसे ज्यादा पेंडेंसी मीरजापुर में दर्ज की गई है, जहां 53,641 आवेदन अभी तक निस्तारित नहीं हो पाए हैं। इसके बाद जौनपुर में 39,832 और बलिया में 20,323 आवेदन पेंडिंग हैं।
ध्यान देने वाली बात यह है कि जौनपुर प्रदेश में दूसरे और पूर्वांचल में पहले स्थान पर होने के बावजूद करीब 40 हजार आवेदन लंबित हैं। वहीं मीरजापुर, जो पूर्वांचल में छठे स्थान पर है, पेंडेंसी के मामले में सबसे आगे है।
पूर्वांचल के जिलों की यह है स्थिति
जिला - आवेदन - बने कार्ड
जौनपुर - 15,17,190 - 14,72,948
आजमगढ़ - 13,99,908 - 13,72,470
वाराणसी - 13,24,538 - 13,02,475
बलिया - 11,04,204 - 10,82,593
गाजीपुर - 10,07,398 - 9,85,524
मीरजापुर - 9,23,362 - 8,68,173
मऊ - 7,60,124 - 7,47,508
चंदौली - 6,21,160 - 6,09,324
सोनभद्र - 5,57,219 - 5,40,073
भदोही - 4,94,937 - 4,83,109
----------------------------
पूर्वांचल में आयुष्मान कार्ड निरस्त और लंबित
जिला - निरस्त - लंबित
जौनपुर - 4,410 - 39,832
आजमगढ़ - 8,419 - 19,019
वाराणसी - 6,658 - 15,405
बलिया - 1,288 - 20,323
गाजीपुर - 3,809 - 18,065
मीरजापुर - 1,548 - 53,641
मऊ - 953 - 11,663
चंदौली - 946 - 10,890
सोनभद्र - 579 - 16,567
भदोही - 3,522 - 8,306
----------------------------
प्रदेश में रैंक
जिला - रैंक
जौनपुर - 02
आजमगढ़ -04
वाराणसी - 07
बलिया - 16
गाजीपुर - 23
मीरजापुर - 29
मऊ - 41
चंदौली - 48
सोनभद्र - 53
भदोही - 60
--------------------------
पूर्वांचल में रैंक
जिला - रैंक
जौनपुर - 01
आजमगढ़ -02
वाराणसी - 03
बलिया - 04
गाजीपुर - 05
मीरजापुर - 06
मऊ - 07
चंदौली - 08
सोनभद्र - 09
भदोही - 10
-----------------------
कार्ड है लंबित
- डेटा का मिलान न होना: /Bआधार कार्ड में दिए गए नाम, माता-पिता के नाम, जन्म तिथि या लिंग का सरकारी डेटाबेस (सोर्स डेटा) से मैच न होना।
- अधूरे दस्तावेज:/B आवेदन के समय सही और स्पष्ट दस्तावेज या फोटो अपलोड न करना।
- सत्यापन में देरी: /Bसंबंधित अधिकारियों या एजेंसी द्वारा दस्तावेजों की भौतिक या डिजिटल जांच प्रक्रिया का पूरा न होना।
- तकनीकी खराबी:/B आयुष्मान पोर्टल या सर्वर पर लोड अधिक होने के कारण डेटा प्रोसेस होने में समय लगना।
वाराणसी मंडल में आयुष्मान योजना को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। लंबित मामले के निस्तारण के लिए सभी जिले के सीएमओ और सीएमएस को आदेश दे दिया गया है कि शीघ्र मामले का निस्तारण करें। साथ ही 70 प्लस वाले बुजुर्गों का शत प्रतिशत कार्ड बनाने के लिए भी निर्देशित किया गया है। इस योजना के तहत हर साल पांच लाख रुपये मरीजों को निश्शुल्क इलाज किया सुविधा दी जा रही है।
