आईआईटी बीएचयू के दीक्षांत में कुमार मंगलम बिरला होंगे मुख्य अतिथि, मेधावियों को दिए जाएंगे 97 गोल्ड मेडल
आईआईटी बीएचयू के 15वें दीक्षांत समारोह में 2048 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की जाएंगी। इस समारोह में आदित्य बिरला समूह ...और पढ़ें

आईआईटी बीएचयू दीक्षांत समारोह में कुमार मंगलम बिरला मुख्य अतिथि 2048 छात्रों को मिलेंगी उपाधियां।
HighLights
आईआईटी बीएचयू का 15वां दीक्षांत समारोह 31 अक्टूबर को।
कुमार मंगलम बिरला मुख्य अतिथि, 2048 छात्रों को उपाधियां।
उत्कृष्ट प्रदर्शन पर 97 गोल्ड मेडल और अन्य पुरस्कार।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। आईआईटी बीएचयू के 15वें दीक्षांत समारोह में 2048 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की जाएंगी। 31 अक्टूबर को स्वतंत्रता भवन में होने वाले समारोह में आदित्य बिरला समूह के चेयरमैन कुमार मंगलम बिरला मुख्य अतिथि होंगे। संस्थान के निदेशक प्रो. अमित पात्रा ने बुधवार को प्रेसवार्ता में दीक्षांत समारोह की तैयारियों और उपलब्धियों की जानकारी दी।
इस वर्ष छह श्रेणियों में उपाधियां प्रदान की जाएंगी। इनमें बीटेक के 1106, इंटीग्रेटेड डुअल डिग्री के 385, एमटेक/एमफार्मा के 322, पीएचडी के 182, एमएससी के 39 और बीआर्क के 14 विद्यार्थी शामिल हैं।
मेधावियों को मिलेंगे 97 गोल्ड मेडल
समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को 97 गोल्ड मेडल, दो सिल्वर मेडल और 25 नकद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। कुल 62 विद्यार्थियों को विभिन्न सम्मानों के लिए चुना गया है, जिनमें कई एक से अधिक पुरस्कार प्राप्त करेंगे। इनमें एक प्रेसिडेंट्स गोल्ड मेडल और दो डायरेक्टर्स गोल्ड मेडल शामिल हैं।
प्रेसिडेंट्स गोल्ड मेडल बीटेक, बीआर्क और इंटीग्रेटेड डुअल डिग्री में उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए दिया जाएगा। वहीं, डायरेक्टर्स गोल्ड मेडल सर्वांगीण प्रदर्शन, नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक कौशल के लिए प्रदान किए जाएंगे।
निदेशक प्रो. अमित पात्रा ने कहा कि दीक्षांत समारोह विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धियों, शोध और नवाचार को सम्मानित करने का अवसर है।
समारोह की अध्यक्षता संस्थान के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के चेयरमैन डा. कोटा हरिनारायण करेंगे। बीएचयू के कुलपति एवं बोर्ड के वाइस चेयरमैन प्रो. अजीत कुमार चतुर्वेदी विशिष्ट अतिथि होंगे। समारोह सुबह 10 बजे शुरू होगा, जबकि पूर्वाभ्यास 30 अक्टूबर को शाम चार बजे स्वतंत्रता भवन में होगा।
