शहर की गतिविधि : जानिए आपके शहर 'वाराणसी' में 6 अक्टूबर 2019 को क्या होने जा रहे आयोजन
एक ही खबरे में जानिए कि आपके शहर बनारस में 6 अक्टूबर 2019 को दिन में कब कहां और क्या होने जा रहा है प्रमुख आयोजन।
वाराणसी, जेएनएन। एक ही खबरे में जानिए कि आपके शहर बनारस में 6 अक्टूबर 2019 को दिन में कब, कहां और क्या होने जा रहा है प्रमुख आयोजन।
आज की रामलीला : रामनगर : रावण युद्ध जाल्हूपुर : मेघनाद युद्ध, नागफांस तथा यज्ञ और वध, रावण युद्ध।शिवपुर : किष्किंधा से गमन, विभीषण मिलन, समुद्र तट पर वास। भोजूबीर : कुंभकर्ण व मेघनाद वध। लाटभैरव : सुरसा मिलन, लंका दहन, सेतु बंध। मौनी बाबा : लंका दहन। गायघाट : लंका दहन, विभीषण शरणागति। काशीपुरा : लंका दहन। दारानगर : भरत घंडइल, चित्रकूट में राम भरत मिलाप। औरंगाबाद: विभीषण शरणागति, सेतु बंध, सुबेल गिरी की झांकी, अंगद विस्तार। आशापुर : विभीषण शरणागति व अंगद- रावण संवाद। कटारी: ताड़का वध, अहिल्या उद्धार। खोजवां : नक्कटैया, सूर्पणखा नासिका-कर्ण छेदन, खरदूषण वध, सीता हरण विलाप। तिलमापुर : लक्ष्मण शक्ति, चारो फाटक की लड़ाई। कोरौता : सुग्रीव मित्रता, बाली वध। लोहता : कुंभकर्ण व मेघनाद वध। टेकुरी : सीता की खोज, लंका दहन। रोहनिया : चारो फाटक की लड़ाई, लक्ष्मण शक्ति। बरेमा : मेघनाद-लक्ष्मण संवाद, लक्ष्मण शक्ति। मिर्जामुराद : अंगद-रावण संवाद, चारो फाटक की लड़ाई। खरगूपुर : मेघनाद वध।
अधिवेशन : थोरेसिक एवं वैस्कुलपर सर्जरी पर शल्य चिकित्सकों का अधिवेशन बीएचयू के केएन उडप्पा सभागार में 12.30 बजे।
आयोजन : भूमिहार ब्राह्मण समाज संघर्ष समिति की ओर से कार्यक्रम का आयोजन टिकरी स्थित मंगलम वाटिका में 12 बजे।
उद्घाटन : चौरसिया समाज बनारस युवा मंच की ओर से प्याऊ का उद्घाटन लहुराबीर पेट्रोल पंप के बगल में शाम 6.30 बजे।
फलाहार उत्सव : उत्तर प्रदेश भाईचारा कमेटी की ओर से 108 कन्याओं का पूजन एवं फलहार उत्सव रामापुरा स्थित पीडीआर मॉल के सामने जवाहर कुंज में दोपहर दो बजे।
शुभारंभ : बसंत पब्लिक स्कूल, चेतगंज में जेटीसी का शुभारंभ दोपहर 12 बजे।
प्रेसवार्ता : लायंस क्लब की विनीता अग्रवाल की प्रेसवार्ता दुर्गाकुंड के पास स्थित दयाल टावर में दोहर 12 बजे।