शहर की गतिविधि : जानिए आपके शहर 'वाराणसी' में 4 अक्टूबर 2019 को कौन से हो रहे हैं आयोजन
एक खबर में जानिए आपके शहर वाराणसी में 4 अक्टूबर 2019 शुक्रवार को क्या कब और कहां होने जा रहे प्रमुख आयोजन।
वाराणसी, जेएनएन। एक खबर में जानिए आपके शहर वाराणसी में 4 अक्टूबर 2019 शुक्रवार को क्या, कब और कहां होने जा रहे प्रमुख आयोजन।
आज की रामलीला : रामनगर : श्रीराम जी का सेना सहित सिंधु पार होना, सेना वर्णन, सुबेल गिरी विश्राम, अंगद विस्तार। जाल्हूपुर : चारो फाटक की लड़ाई, लक्ष्मण पर शक्ति प्रयोग व प्रतिकार। शिवपुर : ऋतु वर्णन, जानकी अन्वेषणार्थ वानर गमन, समुद्र तट पर विश्राम। भोजूबीर : सुबेल गिरी की झांकी, अंगद विस्तार। लाट भैरव : कबंध वध, सेवरी मंगल, हनुमान मिलन, सुग्रीव मिताई। मौनी बाबा : सेबरी मंगल, हनुमान मिलन।गायघाट : सेवरी मंगल, हनुमान मिलन, बाली वध। काशीपुरा : नक्कटैया, सीता हरण। औरंगाबाद : संपाती से भेंंट, लंका दहन, सीता से हनुमान का संवाद। दारानगर : राम वन गमन, निषाद मिलन। खोजवां : भरत जी राम से भेंट, मिलन, भरत सभा, जनकदूत आगमन। टेकुरी : नक्कटैया। आशापुर : सबरी मिलन, सुग्रीव मिताई, बाली वध। तिलमापुर : लंका दहन। कोरौता : नक्कटैया। लोहता : विभीषण शरणागति, शिव स्थापन, अंगद विस्तार। रोहनिया : लंका दहन, विभीषण शरणागति, समुद्र संवरण।
जुलूस : पूर्वांचल विद्युत संविदा मजदूर संघ संबद्ध मजदूर संघ द्वारा समस्याओं के संबंध में जुलूस प्रधान डाकघर से जिलाधिकारी कार्यालय पर सुबह 8 बजे।
बहिष्कार : सुबह ए बनारस क्लब की ओर से प्लास्टिक का बहिष्कार श्री हरिश्चंद्र इंटरमीडिएट कालेज, मैदागिन में सुबह 8.30 बजे।
प्रशिक्षण : तुलसीपुर, शिवराज नगर कॉलोनी स्थित संत साई शिक्षण संस्थान में बालिकाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण सुबह 10 बजे।
स्वच्छता महोत्सव : विश्व शांति महासंघ एवं स्वच्छता संसद की ओर सेे स्वच्छता महोत्सव व सम्मान समारोह संगीत मंच कला संकाय में पं.ओमकार नाथ प्रेक्षागृह में दोपहर 1.30 बजे।
ग्राहक मेला : यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की ओर से ग्राहक संपर्क मेला संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में दोपहर 2 बजे।
समापन : छह सप्ताह के एग्री- प्रेन्योरशिप प्रोग्राम का समापन ई हॉल, मालवीय सेंटर, आईआईटी बीएचयू में दोपहर 3 बजे।
प्रशिक्षण : बास्केटबॉल प्रशिक्षण शिविर सिगरा स्टेडियम में तीसरे प्रहर 4 बजे।
वार्षिकोत्सव : श्रीराम कृपा एजुकेशन सोसायटी की ओर से वार्षिकोत्सव चाणक्य ऑडिटोरियम फैकल्टी ऑफ एजुकेशन, कमच्छा में शाम 6 बजे।
प्रेसवार्ता : सर्जरी विभाग, चिकित्सा विज्ञान संस्थान, बीएचयू की प्रेसवार्ता मीडिया हॉल, सूचना एंव जनसंपर्क कार्यालय, बीएचयू में दोपहर बाद 12.30 बजे।
प्रेसवार्ता : भारत पर्यटन विभाग की ओर से प्रेसवार्ता भारतीय पर्यटन विभाग कार्यालय में दोपहर बाद 3 बजे।