Move to Jagran APP

शहर की गतिविधि : जानिए आपके शहर 'वाराणसी' में 2 अक्‍टूबर 2019 को क्‍या-क्‍या हो रहे आयोजन

जानिए आपके शहर बनारस में बुधवार 2 अक्‍टूबर 2019 को कहां कब और क्‍या है प्रमुख आयोजन।

By Abhishek SharmaEdited By: Published: Wed, 02 Oct 2019 07:57 AM (IST)Updated: Wed, 02 Oct 2019 07:57 AM (IST)
शहर की गतिविधि : जानिए आपके शहर 'वाराणसी' में 2 अक्‍टूबर 2019 को क्‍या-क्‍या हो रहे आयोजन
शहर की गतिविधि : जानिए आपके शहर 'वाराणसी' में 2 अक्‍टूबर 2019 को क्‍या-क्‍या हो रहे आयोजन

वाराणसी, जेएनएन। एक ही खबर में जानिए आपके शहर बनारस में बुधवार 2 अक्‍टूबर 2019 को कहां, कब और क्‍या है प्रमुख आयोजन-

loksabha election banner

आज की रामलीला : रामनगर : हनुमान का सिंधु पार गमन, श्रीजानकी दर्शन, पुन: श्रीपदांबुज समागम, समाचार निवेदन। जाल्हूपुर : रघुवीर का सेना सहित सिंधु तट प्रयाण, विभीषण मिलन, सेतु निर्माण, शिव स्थापन। शिवपुर : सीता हरण, राम विलाप, जटायु मोक्ष, सेवरी मंगल, नारद मिलन, पंपासुर विश्राम। भोजूबीर : ऋतु वर्णन, सीता की खोज में हनुमान का समुद्र पार गमन, जानकी मिलन, लंका दहन। दारानगर : रामराज्याभिषेक की तैयारी। खोजवां : निषाद मिलन, लक्ष्मण गीता, सीता राम का गंगा पार होना, भारद्वाज मिलन। लाट भैरव : सूर्पणखा नासिका छेदन। काशीपुरा : भरत विदाई, नंदीग्राम झांकी। मौनी बाबा : जयंत नेत्र भंग, धुलिया राक्षस वध। गायघाट : सूर्पणखा का नाक-कान छेदन।  औरंगाबाद : नक्कटैया, खरदूषण वध, सीता हरण, राम विलाप, जटायु क्रिया। आशापुर : वन गमन, केवट मिलन। तिलमापुर : सीता हरण। लोहता : हनुमान मिलन, सुग्रीव मिताई, बाली वध, वर्षा वर्णन। रोहनिया : सीता हरण, जटायु मोक्ष, शबरी मिलन, नारद-राम संवाद। टेकुरी : धनुष यज्ञ। मिर्जामुराद : कैकेयी कोप। हाथी बाजार : सीता हरण। बरेमा : राम वन गमन व कैकेयी कोप भवन। नक्कटैया : प्राचीन श्रीराम लीला कमेटी, शिवा नगर औरंगाबाद की ओर से नक्कटैया औरंगाबाद में रात 11 बजे।

स्वास्थ्य शिविर : लायंस क्लब वाराणसी सिटी मंडल द्वारा स्वास्थ्य शिविर कंपनी बाग, मैदागिन में सुबह 6 बजे। 

रैली : एलआइसी हाउसिंग फाइनेंस की ओर से स्वच्छता व प्लास्टिक मुक्त जागरुकता रैली कमच्छा स्थित कार्यालय से सुबह 7 बजे। 

सफाई अभियान : संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन की ओर से कैंट स्टेशन पर सफाई अभियान सुबह 8 बजे। 

जनसंकल्प यात्रा : वाराणसी विश्व शांति महासंघ एवं स्वच्छता संसद द्वारा स्वच्छता जनसंकल्प यात्रा प्रधानमंत्री कार्यालय, रवींद्रपुरी से सुबह 8.20 बजे। 

क्रॉस कंट्री दौड़ : गांधी जयंती के उपलक्ष्य में क्रॉस कंट्री दौड़ भंदहा कला हवाई पट्टी सुबह 8.30 बजे।

रक्तदान शिविर : गांधी जयंती के अवसर पर रोटरी क्लब वाराणसी डाउन टाउन की ओर से मेगा रक्तदान शिविर कबीरचौरा स्थित शिवप्रसाद गुप्त मंडलीय अस्पताल के ब्लड बैंक में सुबह 9 बजे। 

रक्तदान : रोटरी क्लब वाराणसी गंगा, लायंस क्लब न्यू होली सिटी, भारत विकास परिषद शिवम की ओर से रक्तदान शिविर हरेकृष्ण ज्वेलर्स, भेलूपुर के प्रांगण में सुबह 9 बजे।

विचार गोष्ठी : लोक चेतना समिति की ओर से बरियासनपुर गांव में विचार गोष्ठी सुबह 9 बजे।

स्वराज यात्रा : कांग्रेस जन द्वारा प्रतीकात्मक स्वराज यात्रा भारत माता मंदिर, सिगरा से सुबह 9 बजे। 

माल्‍यार्पण : माथुर वैश्य शाखा की ओर से मैदागिन स्थित गांधी प्रतिमा पर माल्र्यापण सुबह 9.30 बजे।

पौधारोपण : गेल इंडिया द्वारा गांधी जयंती पर प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय, अर्दली बाजार में पौधारोपण सुबह 9.30 बजे। 

शिक्षक सम्मान : श्री गणेश चिल्ड्रेन वेलफेयर सोसायटी की ओर से शिक्षक सम्मान प्राथमिक विद्यालय, जाल्हूपुर में सुबह 10 बजे। 

पदयात्रा : महात्मा गांधी की जयंती पर वाराणसी लोकसभा क्षेत्र की पदयात्रा मलदहिया चौराहे से सुबह 10 बजे।

भजन : उप्र संग्रहालय निदेशालय लखनऊ संस्कृति विभाग की ओर से गांधी व शास्त्री जयंती पर पुष्पांजलि व भजन, गायन संगोष्ठी लाल बहादुर शास्त्री स्मृति भवन संग्रहालय, रामनगर में सुबह 10 बजे। 

प्रतियोगिता : वैक्स लायंस पीस ऑफ इंडिया की ओर से स्वच्छता अभियान के तहत मेहंदी प्रतियोगिता, डिजाइनर कैंडल वर्कशॉप श्रीधाम अपार्टमेंट, रामकटोरा में सुबह 10 बजे। 

पोट्रेट प्रतियोगिता : काशी विद्यापीठ के पोट्रेट आर्टिस्ट ग्रुप एवं ललित कला विभाग की ओर से पोट्रेट प्रतियोगिता सुबह 10 बजे।

फिट इंडिया प्लानिंग दौड़ : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरहुआ की ओर से फिट इंडिया प्लानिंग दौड़ सीएचसी पुआरी कला से सुबह 10 बजे। 

प्रशिक्षण शिविर : युवा कल्याण विभाग वाराणसी द्वारा 'युवा नेतृत्व प्रशिक्षण शिविरÓ श्री हनुमान धर्मशाला, शिवपुर में सुबह 10 बजे।

नुक्कड़ नाटक : केंद्रीय उच्च तिब्बती शिक्षा संस्थान, सारनाथ की ओर से नुक्कड़ नाटक संस्थान के मुख्य द्वार पर सारनाथ में सुबह 10 बजे।

पुष्पांजलि : गांधी चबूतरा सुन्दरम (लॉज), बीएचयू में पुष्पांजलि कार्यक्रम सुबह 10.15 बजे।

श्रमदान : लाला लाजपतराय पाठशाला, बीएचयू में श्रमदान सुबह 10.25 बजे। 

जयंती समारोह : मालवीय भवन, बीएचयू में गांधी जयंती समारोह सुबह 10.30 बजे। 

प्रार्थना सभा : गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर काशी विद्यापीठ में सर्वधर्म प्रार्थना सभा, गांधी अध्ययन पीठ सभागार में सुबह 10.30 बजे। 

धरना : क्रांतिकारी युवा संगठन की ओर से धरना प्रदर्शन सर्व सेवा संघ, राजघाट पर सुबह 11 बजे। 

सभा : गांधी जयंती पर गांधीयन, ग्रुप  पूर्वांचल मूवमेंट की ओर से सर्व धर्म प्रार्थना सभा चेतगंज में दोपहर 12 बजे। 

परिचर्चा : भारत विकास परिषद साकेत की ओर से परिचर्चा होटल सफायर ग्रैंड, छावनी क्षेत्र में दोपहर 12 बजे।

समारोह : संपूर्णानंद संस्कृत विश्वद्यिालय की ओर से गांधी जयंती पर समारोह योगसाधना कें द्र, विश्वविद्यालय परिसर में दोपहर बाद 1 बजे।

परिचर्चा : सर्व सेवा संघ की ओर से गांधी की प्रासंगिकता पर परिचर्चा राजघाट स्थित संघ कार्यालय में दोपहर बाद 2 बजे। 

स्वच्छता अभियान : सिंह द्वार, बीएचयू स्थित महामना की प्रतिमा का सफाई अभियान दोपहर बाद 2.30 बजे। 

माता का दरबार : अनन्या क्लब की ओर से 'माता का दरबारÓ कार्यक्रम अन्नपूर्णा मंदिर, आर्य महिला कालेज, चेतगंज में दोपहर बाद 3 बजे। 

शोभायात्रा : श्री काशी अग्रवाल समाज की ओर से श्री महाराज अग्रसेन की शोभायात्रा अग्रसेन महाजनी महाविद्यालय, चौखंबा से शाम 3  बजे। 

समारोह : दीक्षा महिला कल्याण शोध संस्थान द्वारा गरीब बच्चों संग गांधी जयंती समारोह हुकुलगंज स्थित संस्थान कार्यालय पर दोपहर बाद 3 बजे।

शिक्षक अलंकरण : रोटरी क्लब वाराणसी सारनाथ का शिक्षक अलंकरण समारोह होटल सफायर ग्रैंड, छावनी क्षेत्र में दोपहर बाद 3.30 बजे। 

गांधी जयंती : उप्र स्वतंत्रता सेनानी एवं सेनानी उत्तराधिकारी एसोसिएशन की ओर से महात्मा गांधी की जयंती टाउनहॉल, मैदागिन में शाम 4 बजे। 

कवि गोष्ठी : जन कल्याण परिषद की ओर से गांधी जयंती पर कवि गोष्ठी शाम 4 बजे। 

पदयात्रा : सर्व सेवा संघ की ओर से सर्व धर्म सभा व पदयात्रा टाउन हॉल से शाम 5 बजे। 

प्रतिभा सम्मान : मारवाड़ी युवक संघ द्वारा गांधी व शास्त्री जयंती पर युवा प्रतिभा सम्मान मारवाड़ी युवक संघ भवन, लक्सा पर शाम 5 बजे। 

श्याम उत्सव : त्रिदेव मंदिर, दुर्गाकुंड में श्याम उत्सव शाम 6 बजे।

वितरण : विवेकपुरम जन कल्याण समिति की ओर से शिक्षण सामग्री वितरण भरलाई विवेकपुरम फेज बी, शिवपुर में शाम 6 बजे। 

समारोह : कौशल विकास योजना के तहत यूनिवर्सल सोम्पो जनरल इंश्योरेंस की ओर से समारोह होटल रेडिसन, छावनी क्षेत्र में शाम 6 बजे।

 

डांडिया : माहेश्वरी क्लब एवं वाराणसी इलीट राउंड टेबल 278 की ओर से डांडिया व गरबा शुभम लॉन, महमूरगंज में शाम 7.30 बजे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.