शहर की गतिविधि : जानिए आपके शहर 'बनारस' में 14 अक्टूबर 2019 को क्या हो रहा है खास आयोजन
एक खबर में जानिए कि आपके शहर-ए-बनारस में 14 अक्टूबर 2019 सोमवार को कब कहां और क्या होने जा रहे हैं प्रमुख आयोजन।
वाराणसी, जेएनएन। एक खबर में जानिए कि आपके शहर-ए-बनारस में 14 अक्टूबर 2019, सोमवार को कब, कहां और क्या होने जा रहे हैं प्रमुख आयोजन।
आज की रामलीला : शिवपुर : श्रीराम राज्याभिषेक, दारानगर : रामेश्वर पूजन, अंगद विस्तार, औरंगाबाद: बंदर विदाई, दशावतार झांकी, काशीपुरा : सनक सनंदन की सवारी, गायघाट, खोजवां व कटारी : भरत मिलाप।
राम कथा : श्रीराम जानकी राधा कृष्ण सत्संग समिति की ओर से राम कथा का शुभारंभ श्रीराम जानकी साढ़ा मंदिर, चौकाघाट में सुबह 8 बजे।
स्वास्थ्य शिविर : आयुष विभाग की ओर से उप्र पेंशनर्स कल्याण संस्था के पेंशनर्स के लिए निश्शुल्क स्वास्थ्य शिविर डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ भवन, पीडब्ल्यूडी विभाग, नदेसर में सुबह 10 बजे से।
प्रशिक्षण : मदरसा चराग ए उलूम निसवां मॉर्डनाइजेशन के तहत प्रशिक्षण रसूलपुरा दौला, नाटीइमली में सुबह 11 बजे।
प्लास्टिक बहिष्कार : सुबह ए बनारस की ओर से प्लास्टिक बहिष्कार पर जागरुकता अभियान अग्रसेन पीजी कालेज, मैदागिन में सुबह 11 बजे।
बैठक : सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक आवास विधायक विधान सभा आवास, अजगरा में दोपहर 12 बजे।
फ्रेशर पार्टी : सनबीम वूमेंस कालेज वरुणा में फ्रेशर पार्टी कालेज के परिसर में दोपहर 12 बजे।
विचार गोष्ठी : गुलाब कली स्मृति सेवा संस्थान वाराणसी की ओर से विचार गोष्ठी श्रृंगेरी मठ, महमूरगंज में दोपहर 1 बजे।
चुनाव : भाजपा का मंडल स्तरीय चुनाव विभिन्न मंडलों में सुबह दस बजे ।
डांडिया : जेसीआई काशी दर्पण की ओर से गरबा और डांडिया होटल कैसामिला, चौकाघाट में शाम 4.30 बजे।
आकाशदीप : गंगा सेवा निधि की ओर से आकाशदीप प्रज्जवलन उद्घाटन दशाश्वमेध घाट पर शाम 5.15 बजे।
दिवाली उत्सव : खत्री हितकारिणी सभा महिला विंग की ओर से करवाचौथ व दिवाली उत्सव होटल डायमंड, भेलूपुर में शाम 5.30 बजे।
लांचिंग : वेब सीरिज द रेड लैंड की लांचिंग होटल हिंदुस्तान, मलदहिया में शाम 7 बजे।
समारोह : एक्यूरेट इंजीनियर्स की ओर से बिजनेस डेवलपमेंट मीट समारोह होटल त्रिदेव, विशेश्वरगंज में शाम 7.30 बजे।
प्रेसवार्ता : टीवीएस मोटर कंपनी की ओर से प्रेसवार्ता होटल ताज गैंजेज, नदेसर में दोपहर 12 बजे।
प्रेसवार्ता : लाइलैक एजुकेशन सर्विसेज प्रा लि की ओर से प्रेसवार्ता डीएवी कालेज में दोपहर 12 बजे।