शहर की गतिविधि : जानिए आपके शहर 'बनारस' में 12 अक्टूबर 2019 को क्या हो रहा है खास आयोजन
एक खबर में जानिए कि आपके शहर बनारस में 12 अक्टूबर शनिवार को क्या कब और कहां होने जा रहे हैं प्रमुख आयोजन।
वाराणसी, जेएनएन। एक खबर में जानिए कि आपके शहर बनारस में 12 अक्टूबर, शनिवार को क्या, कब और कहां होने जा रहे हैं प्रमुख आयोजन।
प्रकाशोत्सव : गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से श्री गुरुनानक देव के अवसर पर प्रकाशोत्सव का शुभारंभ गुरुबाग गुरुद्वारा से सुबह 5 बजे।
बालिका रैली : अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर बालिका रैली जन विकास समिति मुर्दहा, ब्लाक मुख्यालय, हरहुआ तक सुबह 9 बजे।
मासिक बैठक : उप्र पेंशनर्स कल्याण संस्था की मासिक बैठक कोषागार, कलेक्ट्रेट परिसर में सुबह 10 बजे।
पुण्यतिथि : भारतीय वैश्य चेतना महासभा की ओर से डा.राममनोहर लोहिया की पुण्यतिथि साहू होटल, दशाश्वमेध में दोपहर 12 बजे।
धरना : महानगर कांग्रेस सेवा दल की ओर से धरना गिरजाघर चौराहा पर दोपहर 12.30 बजे।
सम्मेलन : कृषि विज्ञान संस्थान, शताब्दी कृषि प्रेक्षागृह, बीएचयू में भौमिकी दिवस के उपलक्ष्य में सम्मेलन दोपहर 2.30 बजे।
स्मारक सम्मान : श्री विद्याधर्म प्रचारिणी नेपाली समिति की ओर से मदन स्मारक सम्मान पराड़कर भवन, मैदागिन मं दोपहर 3 बजे।
शारदीय डांडिया : विदुषी महिला मंडल की ओर से शारदीय डांडिया होटल आरके ग्रैंड, सिगरा में दोपहर बाद 3.30 बजे।
सम्मान समारोह : डा.राम मनोहर लोहिया स्मृति संगम एवं सम्मान समारोह आजाद पार्क, लहुराबीर में शाम 4 बजे।
आगमन : विश्वसुंदरी पुल के पसा रामलठिया चौराहा के पास भासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष असेमप्रकाश राजभर आगमन शाम 4 बजे।
प्रवचन : श्री रमण महर्षि ब्रहृाविद्याश्रम ट्रस्ट चेन्नई एवं कोविलूर मठ व काशी की ओर से तमिल भाषा में प्रवचन कोविलूर मठ, अस्सी में शाम 4.30 बजे।
बैठक : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, बीएचयू विभाग की बैठक विश्वनाथ मंदिर बैठक स्थल, बीएचयू में शाम 5 बजे।
प्रेसवार्ता : विद्युत लोकपाल, उत्तर प्रदेश द्वारा मुख्य अभियन्ता (वितरण), वाराणसी क्षेत्र, हाईडिल कालोनी, भिखारीपुर के सभागार में प्रेसवार्ता दोपहर बाद 2.30 बजे।
प्रेसवार्ता : सनबीम स्कूल, भगवानपुर में प्रेसवार्ता सुबह 10.30 बजे।