शहर की गतिविधि : जानिए आपके शहर 'वाराणसी' में 1 अक्टूबर 2019 को क्या-क्या हो रहे आयोजन
जानिए आपके शहर बनारस में 1 अक्टूबर 2019 को क्या कहां आैर कब होने जा रहा है प्रमुख और महत्वपूर्ण आयोजन।
वाराणसी, जेएनएन। एक खबर में जानिए आपके शहर बनारस में 1 अक्टूबर 2019 को क्या, कहां आैर कब होने जा रहा है प्रमुख और महत्वपूर्ण आयोजन।
आज की रामलीला : रामनगर : बालि वध, वर्षा वर्णन, हनुमान का लंका प्रस्थान, संपाती मिलन। जाल्हूपुर : हनुमान का सिंधुपार गमन, श्रीजानकी दर्शन, लंका दहन, पुन: श्रीपदाम्बुज समागम, समाचार निवेदन। शिवपुर : नक्कटैया, रावण मारीच संवाद। भोजूबीर : संत वर्णन, श्रीराम हनुमान भेंट, सुग्रीव मित्रता, बाली वध, सुग्रीव का राज्याभिषेक। दारानगर : राम कलेवा, विदाई, अयोध्या गमन। काशीपुरा : भरत सभा, जनक सभा। लाट भैरव : जयंत नेत्र भंग, अत्रि मिलन, अनुसूइया संवाद, विराध वध, पंचवटी निवास। मौनी बाबा : श्रीभरत विदाई, नंदीग्राम की झांकी। गायघाट : जयंत नेत्र भंग, पंचवटी निवास। औरंगाबाद : जयंत नेत्र भंग, अत्रि मिलन, सीता अनुसूइया संवाद। खोजवां : श्रीराम वन गमन, तमसा निवास। आशापुर : धनुष यज्ञ, परशुराम लक्ष्मण संवाद।तिलमापुर : नासिका छेदन, नक्कटैया। लोहता : जयंत नेत्र भंग, नक्कटैया, सीता हरण। रोहनिया : जयंत नेत्र भंग, सीता अनुसूइया मिलन, नक्कटैया, खरदूषण वध। खेवली : नारद मोह। मिर्जामुराद : धनुष यज्ञ, परशुराम लक्ष्मण संवाद, राम विवाह।
रन फॉर चिल्ड्रेन मैराथन : भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, बीएचयू में रन फॉर चिल्ड्रेन मैराथन जिमखाना ग्राउंड, बीएचयू से सुबह 6 बजे।
उद्घाटन : सर सुंदरलाल अस्पताल में बुजुर्ग मरीजों के लिए अलग पंजीकरण एवं जांच काउंटर का उद्घाटन सुबह 10 बजे।
व्याख्यान : श्री अग्रसेन कन्या पीजी कालेज, बुलानाला में वरिष्ठ नागरिक अंतरराष्ट्रीय दिवस पर व्याख्यान सुबह 10 बजे।
शास्त्री रथयात्रा : भारतीय जन जागरण समिति की ओर से लाल बहादुर शास्त्री की 115 वीं जयंती पर शास्त्री रथयात्रा श्री लाल बहादुर शास्त्री पैतृक आवास, रामनगर में सुबह 10 बजे।
स्वच्छता रैली : स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत जागरुकता रैली पन्नालाल पार्क आकाशदीप भवन कार्यालय, कचहरी से सुबह 10.30 बजे।
सेवा समारोह : अंतरराष्ट्रीय वृद्धा दिवस पर वृद्धाश्रम, सारनाथ में सेवा समारोह सुबह 10.30 बजे।
किसान पखवाड़ा : बैंक ऑफ बड़ौदा की ओर से किसान पखवाड़ा चांदपुर स्थित बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय में सुबह 11 बजे।
गांधी यात्रा : पं.दीनदयाल उपाध्याय राजकीय बालिका महाविद्यालय, सेवापुरी से गांधी यात्रा सुबह 11 बजे।
जन अदालत : बिजली विभाग की ओर से 'न्याय उपभोक्ता के द्वार' के तहत 'जन अदालत' अधिशासी विद्युत वितरण खंड-प्रथम, सिगरा पर सुबह 11 बजे।
पोषण अभियान : आर्य महिला पीजी कालेज में गृहविज्ञान विभाग द्वारा राष्ट्रीय पोषण अभियान का समापन समारोह व व्याख्यान चेतगंज स्थित कालेज परिसर में दोपहर 12 बजे।
स्वच्छता महा अभियान : काशी विद्यापीठ के पंत प्रशासनिक भवन में 'स्वच्छता महा अभियान' दोपहर बाद 12.30 बजे।
सम्मान दिवस : विश्व शांति सद्भाव की ओर से 38 वां हिंदी सम्मान दिवस नागरी प्रचारिणी सभा, मैदागिन में दोपहर बाद 2.30 बजे।
डांडिया व सम्मान : महाराज अग्रसेन जयंती समारोह में डांडिया रास व मेधावी छात्र छात्राओं का सम्मान अग्रसेन कन्या इंटर कालेज, मैदागिन में शाम 5 बजे।
स्थापना समारोह : आईएमए बनारस शाखा के पदाधिकारियों का पद स्थापना समारोह आईएमए परिसर, लहुराबीर में शाम 5 बजे।
आम सभा : यूपी बैंक इम्प्लाइज यूनियन वाराणसी इकाई की त्रैवार्षिक आम सभा व निर्वाचन यूनियन बैंक, कमच्छा में शाम 6 बजे।