शहर की गतिविधि : जानिए आपके शहर 'बनारस' में 9 दिसंबर 2019 को क्या हो रहा है खास आयोजन
एक ही खबर में जानिए कि आपके शहर ए बनारस में 9 दिसंबर 2019 को कब कहां और क्या होने जा रहा है प्रमुख आयोजन।
वाराणसी, जेएनएन। एक ही खबर में जानिए कि आपके शहर ए बनारस में 9 दिसंबर 2019 को कब, कहां और क्या होने जा रहा है प्रमुख आयोजन।
जागरुकता रैली : नागरिक सुरक्षा वाराणसी की ओर से पॉलीथिन उन्मूलन, स्वच्छता जन जागरुकता रैली विकास भवन, कचहरी से सुबह 9.30 बजे।
वालीबॉल : जिला वालीबॉल चैपिंयनशिप सिगरा स्टेडियम में सुबह 10 बजे।
फुटबॉल : ए डिवीजन फुटबॉल टूर्नामेंट बेनियाबाग मैदान में दोपहर 2 बजे।
स्वागत समारोह : भारतीय जनता पार्टी मंडल रामनगर की ओर से बैठक व स्वागत समारोह बलुआ घाट धर्मशाला में दोपहर 2 बजे।
काव्यगोष्ठी : साहित्यिक संघ वाराणसी की ओर से मंगल कामना गोष्ठी : काव्यगोष्ठी नागरी प्रचारिणी सभा में शाम 4 बजे।
परिचर्चा : इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की ओर से परिचर्चा अड्डा रेस्टोरेंट, विनायक प्लाजा मलदहिया में शाम 5.30 बजे।