शहर की गतिविधि : जानिए आपके शहर 'बनारस' में 30 अक्टूबर 2019 को क्या हो रहा है खास आयोजन
एक खबर में जानिए कि आपके शहर ए बनारस में 30 अक्टूबर 2019 बुधवार को कब कहां और क्या होने जा रहा है प्रमुख आयोजन।
वाराणसी, जेएनएन। एक खबर में जानिए कि आपके शहर ए बनारस में 30 अक्टूबर 2019, बुधवार को कब, कहां और क्या होने जा रहा है प्रमुख आयोजन।
धरना : ऑल इन्वेस्टर सेफ्टी आर्गनाइजेशन की ओर से धरना-प्रदर्शन, वरुणा पुल स्थित शास्त्री घाट पर दोपहर 12 बजे।
आडिशन : रायल इवेंट प्लानर संस्था की ओर से मिस एंड मिस्टर स्टार ऑफ काशी सीजन-3 का आडिशन कैंटोमेंट स्थित होटल सफायर ग्रैंड में दोपहर 12 बजे।
जनसभा : सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के स्थापना दिवस पर जनसभा, चौबेपुर स्थित मुनारी बाजार में दोपहर 1 बजे।
समारोह : रोटरी क्लब वाराणसी गंगा की ओर से दीपावली मिलन समारोह का आयोजन सिगरा स्थित मैरेज प्वाइंट में रात 8 बजे।
नक्कटैया : श्री नवयुवक बाल सभा रामलीला की ओर से नक्कटैया जुलूस, राजघाट के काशी स्टेशन से रात 9 बजे।