शहर की गतिविधि : जानिए आपके शहर 'बनारस' में 3 दिसंबर 2019 को क्या-क्या हो रहे खास आयोजन
एक ही खबर में जानिए कि आपके शहर ए बनारस में 3 दिसंबर 2019 मंगलवार को कब कहां और क्या होने जा रहा है प्रमुख आयोजन।
वाराणसी, जेएनएन। एक ही खबर में जानिए कि आपके शहर ए बनारस में 3 दिसंबर 2019, मंगलवार को कब, कहां और क्या होने जा रहे है प्रमुख आयोजन।
उद्घाटन : सीबीएससी नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप का उद्घाटन सनबीम लहरतारा में,
सुबह 8 बजे।
विरोध प्रदर्शन : सुबह-ए-बनारस क्लब द्वारा प्याज की बढ़ती महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन,
विशेश्वरगंज स्थित सब्जी मंडी में, सुबह 8.30 बजे।
कार्यशाला : बीएचयू स्थित एकेडमिक स्टाफ कालेज के ह्यूमन रिसोर्स डेवलपमेंट सेन्टर
में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम, सुबह 9 बजे।
वार्ता : विधान परिषद निर्वाचन खंड वाराणसी चुनाव के संदर्भ में प्रतिनिधि मंडल
चुनाव अधिकारी से वार्ता राइफल क्लब कचहरी पर सुबह 10 बजे।
संगोष्ठी : एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ स्थित विज्ञान
प्रौद्योगिकी संकाय में, सुबह 10 बजे।
संगोष्ठी : राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ स्थित
थियेटर हाल में, सुबह 11 बजे।
कार्यक्रम : अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर विद्यापीठ के समाज कार्य संकाय स्थित
ज्ञानचंद मंदित बाल विद्यालय में तीन दिवसीय कार्यक्रम, सुबह 11 बजे।
दिव्यांग दिवस : अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर काशी ङ्क्षहदू विश्वविद्यालय के
दिव्यांग विद्यार्थियों द्वारा संबोधी सभागार में कार्यक्रम का आयोजन,
दोपहर 2 बजे।
सुपर लीग : जिला बी डिवीजन फुटबाल सुपर लीग का शुभारंभ बेनियाबाग में, दोपहर २
बजे।
स्मृति सभा : प्रेम कुमार की २१वीं स्मृति सभा का आयोजन राम सिंह राना नगर कालोनी
स्थित पहला अभियान कार्यालय में, दोपहर 2 बजे।
प्रशिक्षण : राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा महिला हिंसा विरोध मार्च एवं आत्मरक्षा
प्रशिक्षण का आयोजन महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में, दोपहर 2.30
बजे।