शहर की गतिविधि : जानिए आपके शहर 'बनारस' में 29 नवंबर 2019 को क्या हो रहा है खास आयोजन
एक ही खबर में जानिए कि आपके शहर ए बनारस में 29 नवंबर 2019 शुक्रवार को कब कहां और क्या होने जा रहा है प्रमुख आयोजन।
वाराणसी, जेएनएन। एक ही खबर में जानिए कि आपके शहर ए बनारस में 29 नवंबर 2019, शुक्रवार को कब, कहां और क्या होने जा रहा है प्रमुख आयोजन।
संगोष्ठी : रसायन विज्ञान संस्थान, बीएचयू में संगोष्ठी सुबह 8.45 बजे।
वितरण : लाला लाजपत राय पाठशाला, सुंदरबगिया, बीएचयू में स्वेटर वितरण सुबह 9.30 बजे।
कार्यशाला : पार्श्वनाथ विद्यापीठ, करौंदी में कार्यशाला कालेज परिसर में सुबह 10 बजे।
सत्यापन : असलहों के सत्यापन के लिए शिविर भेलूपुर थाने में सुबह 10 बजे
शक्तिपीठ महोत्सव : शक्तिपीठ सेवा संस्थान की ओर से शक्तिपीठ महोत्सव शक्तिपीठ आश्रम, सारनाथ में सुबह 10 बजे।
जन सुनवाई : मंत्री डा. नीलकंठ तिवारी जन सुनवाई करेंगे रवींद्रपुरी स्थित प्रधानमंत्री के ससंदीय कार्यालय में 10 बजे।
स्वागत समारोह : भारतीय समाज पार्टी का स्वागत समारोह सुहेलदेव पार्क, सारनाथ में दोपहर 1 बजे।
रामकथा : संगीतमय रामकथा का आयोजन शिवपुर स्थित राजा गोकुलचंद्र धर्मशाला में तीसरे पहर 3 बजे।
महानिर्वाण दिवस : अघोरेश्वर बाबा भगवान राम का निर्वाण दिवस अघोरेश्वर महाविभूति स्थल, पड़ाव में शाम 4.30 बजे।