शहर की गतिविधि : जानिए आपके शहर 'बनारस' में 29 फरवरी 2020 को क्या हो रहा है खास आयोजन
एक ही खबर में जानिए कि आपके शहर ए बनारस में 29 फरवरी 2020 शनिवार को कब कहां और क्या होने जा रहा है प्रमुख आयोजन।
वाराणसी, जेएनएन। एक ही खबर में जानिए कि आपके शहर ए बनारस में 29 फरवरी 2020, शनिवार को कब, कहां और क्या होने जा रहा है प्रमुख आयोजन।
लिटरेरी फेस्ट : चेतगंज स्थित आर्य महिला पीजी कालेज में लिटरेरी फेस्टिवल 2020 सुबह 10 बजे।
क्रिकेट प्रतियोगिता : आशीर्वाद चैंबर की ओर से संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में क्रिकेट प्रतियोगिता सुबह 11 बजे।
जागरूकता : पूर्वांचल पोल्ट्री समिति की ओर से बर्ड फ्लू को लेकर स्वस्थ मुर्गा खाओ डर भगाओ का आयोजन मलदहिया पानी टंकी के पास दोपहर 12 बजे।
होली के रंग : मलदहिया स्थित होटल ङ्क्षहदुस्तान में काशी दर्पण की ओर से होली के रंग कार्यक्रम शाम 4.30 बजे।
व्याख्यान : क्षेत्रीय पुरातत्व इकाई वाराणसी की ओर से व्याख्यान दुर्गाकुंड स्थित पिलग्रिम्स प्रकाशन में शाम 6 बजे।
उद्घाटन : मां थाली का चेतगंज चौराहे पर डीएम करेंगे उद्घाटन शाम 6 बजे।