शहर की गतिविधि : जानिए आपके शहर 'बनारस' में 27 नवंबर 2019 को क्या हो रहा है खास आयोजन
एक ही खबर में जानिए कि आपके शहर ए बनारस में 27 नवंबर 2019 बुधवार को कब कहां और क्या होने जा रहा है प्रमुख आयोजन।
वाराणसी, जेएनएन। एक ही खबर में जानिए कि आपके शहर ए बनारस में 27 नवंबर 2019, बुधवार को कब, कहां और क्या होने जा रहा है प्रमुख आयोजन।
मुख्यमंत्री का दूसरा दिन : वाराणसी प्रवास के दूसरे दिन मुख्यमंत्री सुबह सर्किट हाउस में विकास कार्यों पर करेंगे अधिकारियों संग मंथन।
कार्यशाला : गुड क्लीनिकल प्रैक्टिस पर कार्यशाला, विज्ञान संस्थान के महामना सेमिनार कांप्लेक्स, बीएचयू में सुबह 9 बजे।
संगोष्ठी : रोटरैक्ट क्लब वाराणसी शिवगंगा की संगोष्ठी सनबीम कालेज फॉर विमेंस, भगवानपुर में सुबह 9 बजे।
जांच : शस्त्र लाइसेंस और असलहों की जांच दशाश्वमेध थाने पर सुबह 10 बजे।
गोष्ठी : काशी विद्यापीठ ब्लाक मुख्यालय स्थित सभागार में किसान गोष्ठी का आयोजन सुबह 11 बजे।
प्रदर्शनी : संविधान दिवस पर प्रदर्शनी, टाउनहाल मैदान में सुबह 11 बजे।
जैकेट वितरण : महिला जायसवाल सभा, काशी की ओर से पहडिय़ा के पिसनहरिया स्थित प्राथमिक कन्या विद्यालय में जैकेट वितरण दोपहर 12 बजे।
सेमिनार : इनरव्हील वाराणसी मित्रम की ओर से जागृति सेमिनार होटल द्वारिका, सामनेघाट में शाम 4.30 बजे।
प्रतियोगिता : सुकून ओपन माइक की ओर से प्रतियोगिता रिदम सेलिब्रेशन उत्सव वाटिका, गुरुबाग में शाम 6 बजे।