शहर की गतिविधि : जानिए आपके शहर 'बनारस' में 25 नवंबर 2019 को क्या हो रहा है खास आयोजन
एक ही खबर में जानिए कि 25 नवंबर 2019 सोमवार को कब कहां और क्या होने जा रहा है प्रमुख आयोजन।
वाराणसी, जेएनएन। एक ही खबर में जानिए कि आपके शहर ए बनारस में 25 नवंबर 2019, सोमवार को कब, कहां और क्या होने जा रहा है प्रमुख आयोजन।
डेस्टिनेशन नार्थ ईस्ट-2019 : दोपहर 12.30 बजे संते सांस्कृतिक दल की प्रस्तुति, 1.30 बजे अरुणाचल प्रदेश का तहार नबम, 3.30 बजे मिजोरम के दी प्राफिट बैंड की प्रस्तुति, 4.30 बजे बीएचयू आइआइटी के छात्रों का सांस्कृतिक कार्यक्रम, 7:30 बजे रेखा भारद्वाज की प्रस्तुति।
राष्ट्रीय संगोष्ठी : बच्चन सिंह न्यास की ओर से बच्चन संवाद शताब्दी वर्ष में राष्ट्रीय संगोष्ठी भगवानदास केंद्रीय पुस्तकालय, काशी विद्यापीठ में सुबह 10 बजे।
समापन : सारनाथ भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग की ओर से विश्व धरोहर सप्ताह का समापन समारोह भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के सेमिनार हॉल में सुबह 10 बजे।
शिक्षा योग : राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा योग पर संगोष्ठी कला संकाय, बीएचयू के एबी हॉल में सुबह 11.15 बजे।
संविधान दिवस : भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन एवं अग्रसेन पीजी कालेज की ओर से संविधान दिवस अग्रसेन कन्या पीजी कालेज, मैदागिन में सुबह 11.30 बजे।
उद्घाटन : सिल्क एक्सपो का उद्घाटन पं.दीनदयाल हस्तकला संकुल भवन व्यापार केंद्र, बड़ा लालपुर में दोपहर 12 बजे।
संस्थापन समारोह : उदय प्रताप कालेज परिसर के राजर्षि सभागार में संस्थापन समारोह दोपहर एक बजे।
संगोष्ठी : शायर स्व.नजीर बनारसी की जयंती पर संगोष्ठी अन्नपूर्णा रेस्टोरेंट, रामकटोरा में शाम 5 बजे।
मुकाबला : लोकगीत गायकों के बीच गीतों का मुकाबला मुनारी बाजार में रात 8 बजे।