शहर की गतिविधि : जानिए आपके शहर 'बनारस' में 22 फरवरी 2020 को क्या हो रहा है खास आयोजन
एक ही खबर में जानिए कि आपके शहर ए बनारस में 22 फरवरी 2020 शनिवार को कब कहां और क्या होने जा है प्रमुख आयोजन।
वाराणसी, जेएनएन। एक ही खबर में जानिए कि आपके शहर ए बनारस में 22 फरवरी 2020, शनिवार को कब, कहां और क्या होने जा है प्रमुख आयोजन।
उद्घाटन : लमही स्थित हरिबल्लमपुर में शिएट पब्लिक स्कूल का उद्घाटन सुबह 11 बजे।
अधिवेशन : पराड़कर भवन में बाट-माप वेलफेयर एसोसिएशन का वार्षिक अधिवेशन दोपहर 12 बजे।
व्याख्यान : चेतगंज स्थित आर्य महिला पीजी कालेज में व्याख्यान दोपहर 12 बजे।
जनसभा : अजगरा विधानसभा क्षेत्र स्थित दुर्गामंदिर में सुहेलदेव भारतीय समाजपार्टी की जनसभा दोपहर 2 बजे।
वसंतोत्सव : पं. राम सहाय संगीत फाउंडेशन, नागरी नाटक मंडली ट्रस्ट व संगीत परिषद काशी की ओर से पं. बैजनाथ प्रसाद मिश्र की स्मृति में वसंतोत्सव नागरी नाटक मंडली में शाम 6.30 बजे।
महोत्सव : जिला प्रशासन की ओर से महाशिवरात्रि महोत्सव राजघाट पर शाम सात बजे।