शहर की गतिविधि : जानिए आपके शहर 'बनारस' में 21 नवंबर 2019 को क्या हो रहा है खास आयोजन
एक ही खबर में जानिए कि आपके शहर ए बनारस में 21 नवंबर 2019 गुरुवार को कब कहां और क्या होने जा रहा है प्रमुख आयोजन।
वाराणसी, जेएनएन। एक ही खबर में जानिए कि आपके शहर ए बनारस में 21 नवंबर 2019, गुरुवार को कब, कहां और क्या होने जा रहा है प्रमुख आयोजन।
शोभायात्रा : श्रीराणी सती दादी धाम समिति की ओर से शोभायात्रा श्री काशी गोशाला, मैदागिन गोलघर से सुबह 7 बजे।
प्रदर्शन : पीएफ की मांग को लेकर जेई संगठन का भिखारीपुर स्थित पूर्र्वांचल डिस्काम पर प्रदर्शन सुबह 10 बजे।
विश्व धरोहर सप्ताह : विश्व धरोहर सप्ताह के तहत भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग, सारनाथ की ओर से खंडहर परिसर में चित्रकला प्रतियोगिता सुबह 10.30 बजे।
मशाल जुलूस : राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की जनपद शाखा का मशाल जुलूस, शास्त्री घाट वरुणापुल से सुबह 10.30 बजे।
बैठक : प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना प्रचार-प्रसार अभियान काशी प्रांत की बैठक हरहुआ विकास खंड में सुबह 11 बजे।
खेलकूद : उदय प्रताप कालेज के संस्थापन समारोह का समापन कालेज के क्रीड़ा मैदान में दोपहर 1 बजे।
विवाह उत्सव : त्रिदेव मंदिर, दुर्गाकुंड में राणी सती दादी का विवाह उत्सव दोपहर बाद 3 बजे।
वार्षिकोत्सव : सनबीम स्कूल एंड हॉस्टल, वरुणा का वार्षिकोत्सव सनबीम स्कूल वरुणा में शाम 4 बजे।