शहर की गतिविधि : जानिए आपके शहर 'बनारस' में 2 नवंबर 2019 को क्या हो रहा है खास आयोजन
एक खबर में जानिए कि अापके शहर ए बनारस में 2 नवंबर 2019 शनिवार को कब कहां और क्या होने जा रहा प्रमुख आयोजन।
वाराणसी, जेएनएन। एक खबर में जानिए कि अापके शहर ए बनारस में 2 नवंबर 2019, शनिवार को कब, कहां और क्या होने जा रहा प्रमुख आयोजन।
प्रशिक्षण : सिगरा स्टेडियम में सीनियर प्रदेश फुटबॉल टीम का प्रशिक्षण कार्यक्रम सुबह 8 बजे।
कार्यशाला : बीएचयू स्थित ट्रामा सेंटर सभागार में 'एक्यूट क्रिटिकल केयर प्रोवाइडर एवं इंस्ट्रक्टर कोर्सÓ कार्यशाला, सुबह 10 बजे।
उद्घाटन : मुर्दहा बाजार में जिला कुश्ती चैंपियनशिप का उद्घाटन, सुबह 11 बजे।
उद्घाटन : गौराकला के श्री गांधी इंटर कालेज के पास स्टेट कबड्डी चैंपियनशिप का उद्घाटन, सुबह 11 बजे।
दौरा : बहुजन समाज पार्टी के प्रतिनिधि मंडल का दौरा जंसा के हरसोस गांव में दोपहर 12 बजे।
प्रतियोगिता : महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के खेल मैदान पर अंतर विश्वविद्यालय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ, शाम 4 बजे।
दीपोत्सव : रोटरी क्लब वाराणसी शिवगंगा की ओर से दीपोत्सव, छावनी क्षेत्र स्थित होटल सूर्या में रात 8.30 बजे।
जलसा : फातमान रोड स्थित ईदगाह में इत्तेहाद अब्बनाए सलफिया की ओर से जलसा, रात 9 बजे।
जलसा : रेवड़ी तालाब स्थित अंजुमन तरक्की अहले सुन्नत के मैदान में रजा इस्लामिक मिशन की ओर से जलसा, रात 9 बजे।
वितरण : दशाश्वमेध घाट पर छठ पर्व के उपलक्ष्य में चाय वितरण कार्यक्रम, रात 9 बजे।