शहर की गतिविधि : आपके शहर ए बनारस में जानिए आज क्या होने जा रहे हैं प्रमुख आयोजन
एक ही खबर में जानिए कि आपके शहर ए बनारस में 19 मार्च 2020 गुरुवार को कब कहां और क्या होने जा रहा है प्रमुख आयोजन।
वाराणसी, जेएनएन। एक ही खबर में जानिए कि आपके शहर ए बनारस में 19 मार्च 2020, गुरुवार को कब, कहां और क्या होने जा रहा है प्रमुख आयोजन।
मांग पत्र : ज्वाइंट एक्शन कमेटी बीएचयू, साझा संस्कृति मंच की ओर से डीएम को मांग पत्र जिलाधिकारी कार्यालय में सुबह 10 बजे।
मास्क का वितरण : विनोद कुमार यादव कोरोना से बचाव के लिए निश्शुल्क मास्क का वितरण करेंगे। लहुराबीर चौराहे पर सुबह 10.30 बजे
सजीव मंचन : अखिल भारतीय मानस प्रचार समिति की ओर से चल रहे मानस नवाह्न पारायण के तहत श्रीराम-रावण युद्ध का सजीव मंचन सुबह 11 बजे।
प्रदर्शन : समाजवादी युवजन सभा द्वारा प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, लोहटिया चौराहे पर, दिन में 12 बजे
रैली : मारवाड़ी युवक संघ की ओर से कोरोना के प्रति जागरूकता रैली दशाश्वमेध स्थित चितरंजन पार्क से दोपहर 2 बजे।
जन्मदिन : समाजसेवी तिलकराज कपूर का जन्मदिन समारोह पहडिय़ा मंडी स्थित किशोर कपूर आवास पर शाम 6 बजे।