शहर की गतिविधि : जानिए आपके शहर 'बनारस' में 10 दिसंबर 2019 को क्या हो रहा है खास आयोजन
एक ही खबर में जानिए कि आपके शहर ए बनारस में 10 दिसंबर 2019 मंगलवार को कब कहां और क्या होने जा रहा है प्रमुख आयोजन।
वाराणसी, जेएनएन। एक ही खबर में जानिए कि आपके शहर ए बनारस में 10 दिसंबर 2019, मंगलवार को कब, कहां और क्या होने जा रहा है प्रमुख आयोजन।
फुटबॉल : जिला ए डिवीजन फुटबॉल बेनियाबाग स्थित मैदान में सुबह 10 बजे।
शिविर : एनई रेलवे मजदूर यूनियन वाराणसी मंडल की ओर से निश्शुल्क हृदय रोग जांच शिविर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, प्रेम चंद्र सभागार में सुबह 10 बजे।
वितरण : इंडो श्रीलंका इंटरनेशनल बुद्धिस्ट एसोसिएशन की ओर से गरीबों में खाद्यान वितरण जम्मू द्वीप श्रीलंका बुद्धिस्ट मंदिर, सारनाथ में सुबह 10 बजे।
आंदोलन : सर्व प्रगति ट्रस्ट की ओर से छुआछूत के विरुद्ध आंदोलन श्रीराम जानकी मंदिर, वेदांती बाग, ढेलवरिया, चौकाघाट में दोपहर 2 बजे।
व्याख्यान : इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र की ओर से विशिष्ट व्याख्यान इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र क्षेत्रीय केंद्र पाश्र्वनाथ विद्यापीठ परिसर, आईटीआई मार्ग करौंदी में तीसरे पहर 3 बजे।
प्रशिक्षण : नागरिक सुरक्षा वाराणसी की ओर से नागरिक सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन विषयक प्रशिक्षण नागरिक सुरक्षा कार्यालय, सभागार, चेतगंज में तीसरे पहर 3 बजे।
कवि गोष्ठी : जन कल्याण परिषद उप्र की ओर से कवि गोष्ठी गंगा सभागार, संजय नगर कालोनी, नाटीइमली में शाम 4 बजे।
पुरस्कार वितरण : हैप्पी मॉडल स्कूल का वार्षिक उत्सव व पुरस्कार वितरण नागरी नाटक मंडली, कबीरचौरा में शाम 4.30 बजे।
सालाना उर्स : हजरत सैयद अबुल फजल शाह का तीन दिवसीय सालाना उर्स खानखाह फजलिया, कर्णघंटा में शाम 5 बजे।
मंचन : रंगून क्रियेशन फाउंडेशन की ओर से रावी पार एवं स्क्वायर का मंचन होटल जेएस रेजीडेंसी, भेलूपुर में शाम 6.30 बजे।