शहर की गतिविधि : जानिए आपके शहर 'बनारस' में 1 मार्च 2020 को क्या हो रहा है खास आयोजन
एक ही खबर में जानिए कि आपके शहर ए बनारस में 1 मार्च 2020 रविवार को कब कहां और क्या होने जा रहा है प्रमुख आयोजन।
वाराणसी, जेएनएन। एक ही खबर में जानिए कि आपके शहर ए बनारस में 1 मार्च 2020, रविवार को कब, कहां और क्या होने जा रहा है प्रमुख आयोजन।
मासिक बैठक : कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कोषागार में उत्तर प्रदेश पेंशनर्स कल्याण संस्था की मासिक बैठक सुबह 10 बजे।
प्रतियोगिता : लक्सा स्थित एचआइए जिम में डिस्ट्रिक्ट बॉडी बिल्डिंग एंड फिटनेस एसोसिएशन की ओर से बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता सुबह 10 बजे।
हज कैंप : पक्की बाजार में मस्जिद दायम खां की ओर से स्पेशल हज कैंप दोपहर 12 बजे।
शोभायात्रा : लक्सा स्थित श्री श्याम मंदिर से निशान शोभायात्रा दोपहर 12 बजे।
लिटिल स्टार : लंका स्थित होटल ओजस ग्रैंड में मास्टर एंड मिस लिटिल स्टार ऑफ बनारस दोपहर 1 बजे।
काव्यपाठ : गोला घाट पर पंचकवि चौरासी घाट की ओर से काव्यपाठ दोपहर 3 बजे।
संगोष्ठी : पराड़कर स्मृति भवन में विश्ववाणी बहुभाषाई संवाद समिति की ओर से संगोष्ठी शाम 4 बजे।
श्रेष्ठ भारत : छावनी क्षेत्र स्थित इंडिया टूरिज्म में पर्यटन विभाग की ओर से श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम शाम 6.30 बजे।
सतरंगी होली : महमूरगंज स्थित सगुन लॉन में खत्री मित्र मंडल की ओर से सतरंगी होली धमाल शाम 7.30 बजे।