Move to Jagran APP

थाने में लगी किशोरी चौपाल, बेटियों ने जाना अपना अधिकार, जानी पुलिस की कार्यप्रणाली

आदर्श ग्राम नागेपुर में आशा और लोक समिति के तत्वाधान में चल रहे किशोरी समर कैंप की लड़कियों को थाना मिर्जामुराद भ्रमण करवाया गया।

By Vandana SinghEdited By: Published: Thu, 30 May 2019 01:27 PM (IST)Updated: Fri, 31 May 2019 10:35 AM (IST)
थाने में लगी किशोरी चौपाल, बेटियों ने जाना अपना अधिकार, जानी पुलिस की कार्यप्रणाली
थाने में लगी किशोरी चौपाल, बेटियों ने जाना अपना अधिकार, जानी पुलिस की कार्यप्रणाली

वाराणसी, जेएनएन। आदर्श ग्राम नागेपुर में आशा और लोक समिति के तत्वाधान में चल रहे किशोरी समर कैंप की लड़कियों को थाना मिर्जामुराद भ्रमण करवाया गया। गुरुवार को करीब साठ से अधिक की संख्या में किशोरियों ने थाने के अंतर्गत होने वाली प्रशासनिक कार्यवाइयों के बारे में जाना। इस दौरान थाना मिर्जामुराद में लड़कियों संग थाना चौपाल लगाई गयी। थाना चौपाल में उपस्थित थानाध्यक्ष श्री वैभव सिंह मिर्जामुराद ने विस्तार से लड़कियों को उनके अधिकार और विभिन्न कानूनों की जानकारी दिया। लड़कियों और महिलाओं को आपातकाल के दौरान मदद के लिए शुरू किए गए हेल्पलाइन लाइन नम्बर 100, 181, 1090 का इस्तेमाल करने के बारे में बताया और लड़कियों के सुरक्षा के लिए बनाये गए पॉस्को कानून की भी जानकारी दिया।इसके साथ ही, किशोरियों ने थानाध्यक्ष के साथ सक्रिय चर्चा में हिस्सा लेते हुए, कई सवाल भी पूछे। सुनीता ने जब थानाध्यक्ष से ये सवाल किया कि ‘पुलिस  हमेशा गाली देकर क्यों बात करती है? जब भी हमारे गांव में किसी घटना के बाद आती है तो सीधे मां-बहन की गाली से अपनी बात शुरू करती है। आपके अनुसार ये कितना सही है? वो घटना जिसमें उनकी मां-बहन की कोई भूमिका ही नहीं हो वहां ऐसी गालियों का इस्तेमाल क्यों किया जाता है।’ इसके बाद एक-एक कर किशोरियों ने अपने आंखों देखे अनुभवों के आधार पर पुलिस से जुड़े कई व्यवहारिक सवाल करने शुरू कर दिए। थानाध्यक्ष ने किशोरियों की बेबाकी और तार्किक सवालों की सराहना करते हुए बेहद संवेदनशीलता से किशोरियों के सवालों का जवाब दिया। कई लड़कियों ने अपने गाँव में हो रहे जुआ और शराब की दुकान बंद करने की माँग किया।

loksabha election banner

लोक समिति के संयोजक नन्दलाल मास्टर ने संस्था की तरफ थानाध्यक्ष श्री वैभव सिंह को स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्र देकर स्वागत किया उन्होंने बताया कि  समर कैंप के अंतर्गत 10 मई से लड़कियों को शिक्षा, कला व अन्य बच्चों के विकास से संबंधित विषयों पर प्रशिक्षण दिया जा रहा  है| किशोरियों को पुलिस  की प्रशासनिक कार्यप्रणाली को प्रत्यक्ष रूप से जान सके और अपने सवालों के जवाब जान सके। 

इस आई राजेश  ने बताया कि आज जब हम पुलिस को लेकर एक नकारात्मक छवि अपने मन में रखते है, जिसके कई कारण हो सकते है और इसके चलते युवाओं खासकर ग्रामीण किशोरियों के मन में पुलिस को लेकर डर बना रहता है| नतीजतन कई बार वे संगीन अपराधों के बावजूद पुलिस तक मदद के लिए नहीं पहुँच पाती है| ऐसे में, पुलिस प्रशासन का इस तरह किशोरियों के साथ थाना-भ्रमण और परिचर्चा का कार्यक्रम आयोजन करने में सहयोग करना, समाज के आगामी सकारात्मक बदलाव का शुभसंकेत है|  

कार्यक्रम का स्वागत ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष तेजनाथ पटेल, अध्यक्षता नागेपुर के पूर्व प्रधान मुकेश पटेल,  एवं धन्यवाद ज्ञापन स्वाती सिंह और संचालन लोक समिति संयोजक नन्दलाल मास्टर ने किया।

कार्यक्रम के अंत मे जिन किशोरियों ने बेबाकी से अपने सवाल पूछे उन्हें थानाध्यक्ष श्री वैभव सिंह की तरफ से पुरस्कृत भी किया गया। सम्मानित होने वाली किशोरियों में वर्षा, सुमन, मीना, अंजली, प्रीति और अन्य किशोरियों को सम्मानित किया गया।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.