विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

काशी विश्वनाथ परिसर में कैसे चली गोली? प्रारंभिक जांच में सामने आई वजह; लापरवाही पर उठ रहे गंभीर सवाल

By Rakesh kumar srivastavaEdited By: Abhishek sharma
Published: Sat, 04 Jul 2026 10:24 AM (IST)

काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में पीएसी जवान की बंदूक से दुर्घटनावश गोली चलने से तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें ...और पढ़ें

काशी विश्वनाथ मंदिर में गोली चलने से तीन घायल, सुरक्षा में बड़ी लापरवाही उजागर।

काशी विश्वनाथ मंदिर में गोली चलने से तीन घायल, सुरक्षा में बड़ी लापरवाही उजागर।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, वाराणसी। काशी व‍िश्‍वनाथ मंद‍िर पर‍िक्षेत्र में पीएसी के जवान की बंदूक से दो गोली चलने के बाद तीन लोग घायल हुए और उनको इलाज कर नाम पता नोट करने के बाद छोड़ द‍िया गया। लेक‍िन इतने संवेदनशील क्षेत्र में असंवेदनशील गत‍िव‍िध‍ि की लापरवाही भी इसी बहाने सामने आ गई है।

हालांक‍ि पुल‍िस अध‍िकार‍ियों ने प्रारंभ‍िक सूचना में बताया क‍ि कार्बाइन पीएसी जवान के कंधे से सरक कर गिरी और गोली चल गई। उससे छिटकी गिट्टी से तीन लोगों को चोट लगी है। इसके बाद पुल‍िस वहां मौजूद सीसीटीवी फुटेज तलाश कर साक्ष्‍य संकलन और हादसे की कड़‍ियों को जोड़ रही है। 

48वीं वाहिनी पीएसी के जवान अमरनाथ चौहान की बंदूक से दो गोली चलने के बाद जो लापरवाही की कहानी सामने आई है वह च‍िंंताजनक ही कही जाएगी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक जांच में मामला एक्सीडेंटल फायर का लग रहा है। हालांक‍ि इस मामले में पीड़‍ितों से तहरीर भी सुबह तक नहीं ली गई थी। जबक‍ि न‍ियमानुसार मेड‍िकल के बाद कार्रवाई तय की जानी चाह‍िए थी। 

अब सबसे बड़ा सवाल यह है क‍ि क्‍या पीएसी के जवान से कार्बाइन संभल नहीं सकी। आख‍िर क‍िन हालातों में कार्बाइन जमीन पर ग‍िरी, आख‍िर फायर करने के ल‍िए वह अनलॉक कैसे रह गई। जबक‍ि उसे तैनाती के दौरान पूरी तरह से लॉक की कंडीशन में होना था।

व‍िभागीय स्‍तर पर कार्बाइन की जांच न‍ि‍यमानुसार नि‍यम‍ित होनी चाह‍िए और उसे दुरुस्‍त हालत में ही तैनाती के ल‍िए सौंपी जानी चाह‍िए थी। दूसरा सवाल यह भी है क‍ि क्‍या ग‍िरने के बाद अपने आप अनलाक होकर झटके से असलहे से फायर हुआ है तो यह बड़ी खामी भी है। ऐसे में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। 

पीएसी के जवान से असलहा ग‍िरा तो किन हालातों में ग‍िरा और उस स‍िपाही की क्षमता और दक्षता को भी जांचा जाना चाह‍िए था। जबकि‍ मेड‍िकल के दायरे में स‍िपाही को भी रखना चाह‍िए था जो समय पर नहीं होने की ही जानकारी सामने आई है। 

इस मामले में हादसे के बाद पीएसी के जवान तो तुरंत तैनाती से नहीं हटाया गया और वह असलहा भी वहीं काफी समय तक मौजूद रहा। हालांक‍ि मौके पर पुल‍िस प्रशासन के अध‍िकार‍ियों ने पहुंचकर मोर्चा तो संभाला लेक‍िन मामला पीएसी से जुड़ा होने की वजह से पुल‍िस भी पीएसी के अध‍िकार‍ियों को सूचना देने तक ही सीम‍ित रही। 

पुल‍िस ने दी यह जानकारी

एसीपी डा. अतुल अंजान त्र‍िपाठी ने बताया क‍ि हादसे की बाबत पीएसी के अधिकार‍ियों को जानकारी दे दी गई है अब वही जांच कर बता सकेंगे क‍ि किन हालातों में कार्बाइन ग‍िरने से हादसा हुआ और उस असलहे की क्‍या स्‍थ‍िति‍ थी।  

यह भी पढ़ें : काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में चली गोली, तीन घायल; ज्ञानवापी में तैनात था PAC जवान