काशी में सवर्ण आयोग के गठन की मांग को लेकर करणी सेना उतरी सड़क पर
करणी सेना ने वाराणसी में सवर्ण आयोग के गठन की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को ...और पढ़ें

काशी में सवर्ण आयोग के गठन की मांग पर करणी सेना का प्रदर्शन।
HighLights
करणी सेना ने वाराणसी में सवर्ण आयोग के गठन की मांग की।
एससी एसटी एक्ट से सवर्णों के उत्पीड़न का आरोप लगाया गया।
पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोककर बसों में भरकर थाने पहुंचाया।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। करणी सेना सोमवार को सड़क पर उतरकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही सरकार से सवर्ण आयोग के गठन की मांग को उठाया। इसके पूर्व भी जिले में करणी सेना का प्रदर्शन हो चुका है।
करणी सेवा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह रघुवंशी के नेतृत्व में कार्यकर्ता जिला मुख्यालय पहुंच कर प्रदर्शन किया। उनका आरोप था कि एससी एसटी एक्ट और यूजीसी में मिली उनके सुविधाओं की वजह से सवर्ण समाज के लोगों का उत्पीड़न किया जा रहा है। इससे समाज में वैमनस्व बढ़ता जा रहा है। पुलिश ने सभी को सर्किट हाउस के सामने रोक दिया। उसके बाद सभी को बसों में भरकर थाने ले गई।
