भाजपाजनो ने निकाली कमल सन्देश पदयात्रा, सरकार की योजनाओं से कराया अवगत
बापू की 150 वीं जयन्ती वर्ष के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा शुरू पदयात्रा के क्रम में नौवें दिन जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा के नेतृत्व में पदयात्रा निकली।
By Abhishek SharmaEdited By: Published: Sun, 09 Dec 2018 04:31 PM (IST)Updated: Sun, 09 Dec 2018 04:31 PM (IST)
वाराणसी, जेएनएन । राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयन्ती वर्ष के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा शुरू पदयात्रा के क्रम में रविवार को नौवें दिन भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा के नेतृत्व में पदयात्रा निकली। यह पदयात्रा सेवापुरी विधानसभा के राजातालाब मण्डल अंतर्गत रूपापुर (भोजूपुर) में निकाली गई। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की ओर से उत्तर प्रदेश व केन्द्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को आम जनता के बीच में रखा गया।
इस पदयात्रा में अशोक सिंह, प्रवीण सिंह गौतम, उपेन्द्र प्रताप सिंह, मनीष सिंह, बच्चनराम, रिंकू त्रिपाठी, संतोष मिश्रा, नंदा पाण्डेय, राजकुमार सिंह, हिमांशु मिश्रा, राजू प्रजापति, रामचंदर, सुरेंद्र बिन्द, राजेश सिंह, गोविंद शुक्ला समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें