Move to Jagran APP

Sonbhadra में छत्तीसगढ़ सीमा पर नक्सली गतिविधियों के लिए जंगल में चली कांबिंग

चार राज्यों से लगने वाली जनपद की सीमाओं पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। प्रभारी निरीक्षक अभय नारायण तिवारी की अगुवाई में पुलिस व पीएसी के जवानों ने छत्तीसगढ़ बार्डर से सटे रंदह तथा सागसोती के जंगल में शनिवार को कांबिंग कर हालात की जानकारी ली।

By Abhishek SharmaEdited By: Published: Sun, 25 Oct 2020 06:10 AM (IST)Updated: Sun, 25 Oct 2020 09:34 AM (IST)
Sonbhadra में छत्तीसगढ़ सीमा पर नक्सली गतिविधियों के लिए जंगल में चली कांबिंग
छत्तीसगढ़ बार्डर से सटे रंदह तथा सागसोती के जंगल में शनिवार को कांबिंग कर हालात की जानकारी ली गई।

सोनभद्र, जेएनएन। बिहार राज्य में विधानसभा चुनाव के मद्देनदर चार राज्यों से लगने वाली जनपद की सीमाओं पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। प्रभारी निरीक्षक अभय नारायण तिवारी की अगुवाई में पुलिस व पीएसी के जवानों ने छत्तीसगढ़ बार्डर से सटे रंदह तथा सागसोती के जंगल में शनिवार को कांबिंग कर हालात की जानकारी ली।

prime article banner

नक्सलियों की टोह में शनिवार को फोर्स ने छत्तीसगढ़ सीमा से लगे रंदह, सागसोती, झनकपुर, जोबेदह व गायदह के जंगल में कांङ्क्षबग के दौरान सर्च अभियान चलाया। इसके अलावा शीशटोला, भलपहरी, नवाटोला, चपकी, भंवर, असनहर व आसनडीह में स्थापित दुर्गा पूजा के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया। कांबिंग के दौरान जंगलों में मिले चरवाहों, लकड़ी बीनने वालों से कई जानकारी ली गई।

ग्रामीणों से नक्सली गतिविधियों की भी जानकारी ली गई। पुलिस ने ग्रामीणों को कोविड-19 के बारे में भी जागरूक किया। कहा कि सभी लोग साफ-सफाई से रहें। मास्क का प्रयोग करें और शारीरिक दूरी बनाकर कार्य करें। कांबिंग में सब इंस्पेक्टर संजय कुमार पाल व श्रीकांत यादव शामिल रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.