विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

काशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर जोशी ब्राह्मण संघ ने किया मां गंगा का दुग्धाभिषेक

By Pradyuman Pandey RamuEdited By: Abhishek sharma
Published: Mon, 26 Oct 2026 03:19 PM (IST)

शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर काशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर जोशी ब्राह्मण संघ ने माँ गंगा का ...और पढ़ें

काशी विश्वनाथ धाम में शरद पूर्णिमा पर जोशी ब्राह्मण संघ ने किया माँ गंगा का भव्य दुग्धाभिषेक।

काशी विश्वनाथ धाम में शरद पूर्णिमा पर जोशी ब्राह्मण संघ ने किया माँ गंगा का भव्य दुग्धाभिषेक।

HighLights

  1. शरद पूर्णिमा पर माँ गंगा का 51 दुग्धाभिषेक संपन्न।

  2. काशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार, ललिता घाट पर आयोजन।

  3. जोशी ब्राह्मण संघ ने राष्ट्र कल्याण हेतु किया पूजन।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर काशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार, ललिता घाट पर जोशी ब्राह्मण संघ द्वारा माँ भगवती गंगा का 51 दुग्धाभिषेक किया गया। राष्ट्र की सुख-समृद्धि और समाज के कल्याण की कामना से किया गया यह आयोजन हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में सरसों और पंचामृत से माँ गंगा का अभिषेक किया गया। पूजन से पूर्व प्रथम देवता भगवान गणेश का पूजन किया गया। जोशी ब्राह्मण संघ के सभी सदस्य इस अवसर पर मौजूद रहे। इस आयोजन में काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन और एसडीएम का विशेष सहयोग रहा।

जोशी ब्राह्मण संघ वरिष्ठ सदस्य अमित कुमार पांडेय ने बताया कि "शुक्ल पक्ष पूर्णिमा को प्रत्येक वर्ष की भांति जोशी ब्राह्मण संघ के तत्वावधान में माँ भगवती गंगा जी का 51 अभिषेक होता है। अपने राष्ट्र की सुख समृद्धि और समाज के विकास के लिए भगवती से प्रार्थना की जाती है कि माँ गंगा सबको सुख समृद्धि से संपन्न करें और देश को सर्वोत्तम विजय प्राप्त हो। यश, सम्मान, प्रतिष्ठा की शुभकामना के लिए हम माँ का अभिषेक पूजन करते हैं।"