विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाराणसी में पैगंबरपुर पटाखा विस्फोट में झुलसी महिला की मौत, 15 अक्टूबर की शाम को पटाखा बनाते समय हुआ था विस्फोट

By Praveen Kumar Rai Edited By: Abhishek sharma
Published: Fri, 23 Oct 2026 12:31 PM (IST)

वाराणसी के सारनाथ क्षेत्र में 15 अक्टूबर को पटाखा बनाते समय हुए विस्फोट में गंभीर रूप से झुलसी चांदनी बेगम ...और पढ़ें

वाराणसी पटाखा विस्फोट: पैगंबरपुर में झुलसी महिला चांदनी बेगम का निधन।

वाराणसी पटाखा विस्फोट: पैगंबरपुर में झुलसी महिला चांदनी बेगम का निधन।

HighLights

  1. पटाखा विस्फोट में झुलसी चांदनी बेगम की इलाज के दौरान मौत।

  2. 15 अक्टूबर को पैगंबरपुर में हुआ था यह भीषण विस्फोट हादसा।

  3. विस्फोट से दो मकान ढहे, सात क्षतिग्रस्त, बेटा भी हुआ घायल।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। सारनाथ थाना क्षेत्र के पैगंबरपुर में पटाखा बनाते समय हुए विस्फोट में गंभीर रूप से झुलसी चांदनी बेगम (38) की एक सप्ताह तक चले इलाज के दौरान गुरुवार को मौत हो गई। महिला का शव मर्चरी में रखा गया है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

बता दें कि 15 अक्टूबर की शाम करीब पांच बजे पटाखे बनाते समय हुए विस्फोट से दो मकानों के अगले हिस्से ढह गए थे, जबकि सात मकान क्षतिग्रस्त हो गए थे। हादसे में अवैध पटाखा कारोबारी और मकान मालिक राजू खान की पत्नी चांदनी बेगम करीब 85 फीसदी झुलस गई थीं। उनका 13 वर्षीय बेटा आदिल खान भी मलबे में दबने से घायल हो गया था। दोनों को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

चांदनी की हालत गंभीर होने पर परिजन दो दिन पहले निजी अस्पताल ले गए थे। वहां इलाज के दौरान स्थिति और बिगड़ गई। इसके बाद परिजन गुरुवार को दोबारा मंडलीय अस्पताल लेकर पहुंचे। डाक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। सारनाथ के थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने मौत की पुष्टि की। बताया कि शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।