Move to Jagran APP

Jaunpur Panchayat Chunav Result 2021 : तीन वोट से जीत कर रंजीत बने प्रधान, 28 हजार प्रत्याशियों के मतों की चल रही गिनती

Jaunpur Panchayat Chunav Result 2021 पंचायत चुनाव के तहत प्रथम चरण में 15 अप्रैल को पड़े मतों की गणना रविवार को सुबह आठ बजे से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गई। दोपहर बाद से 28 हजार प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आना शुरू हो जाएगा।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Published: Sun, 02 May 2021 09:39 AM (IST)Updated: Sun, 02 May 2021 01:22 PM (IST)
Jaunpur Panchayat Chunav Result 2021 : तीन वोट से जीत कर रंजीत बने प्रधान, 28 हजार प्रत्याशियों के मतों की चल रही गिनती
जौनपुर, मछलीशहर ब्लाक क्षेत्र के फौजदार सिंह इंटर कालेज में मतों की गणना करते कर्मचारी।

जौनपुर, जेएनएन। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत प्रथम चरण में 15 अप्रैल को पड़े मतों की गणना रविवार को सुबह आठ बजे से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गई। दोपहर बाद से 28 हजार प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आना शुरू हो जाएगा। इसमें ग्राम प्रधान के 1737 पदों के लिए 12052, ग्राम पंचायत सदस्य के 21 हजार 729 पदों के लिए कुल 4995, क्षेत्र पंचायत सदस्य 2027 पद के लिए 9669 व जिला पंचायत सदस्य पद के 83 पदों के लिए 1272 प्रत्याशी हैं।

loksabha election banner

इस बीच रामनगर विकास खंड के कटघर गांव के रंजीत यादव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राम सिंगार यादव को तीन मत से हराकर ग्राम प्रधान बन गए। रंजीत यादव को 128 और राम सिंगार यादव को 125 मत मिले हैं।

कुल 36 लाख 29 हजार 704 मतदाता में से 63 फीसद मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। मतों की गणना के लिए 9200 कर्मियों को लगाया गया है। मतगणना सभी ब्लाक मुख्यालयों पर दो चरणों में हो रही है। पहले चरण की गणना शुरू हो गई है। दूसरे चरण की रात आठ से सुबह आठ बजे तक चलेगी। हालांकि कई केंद्रों पर कोविड-19 के नियमों की अनदेखी कर मतगणना एजेंटों की भीड़ लगी हुई है।

अध्यक्ष की कुर्सी को लेकर धुरंधरों की प्रतिष्ठा है दांव पर

जौनपुर : जिले में पंचायत चुनाव में राजनीति के धुरंधर भी भाग्य आजमा रहे हैं। वह मैदान में भले नहीं हैं, लेकिन उनके सगे-संबंधी व रिश्तेदार चुनाव लड़ रहे हैैं। इसमें प्रमुख रूप से जिला पंचायत सदस्य पद पर निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष राज बहादुर यादव की पत्नी राज कुमारी, पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला रेड्डी, मल्हनी विधायक लकी यादव की लंदन रिटर्न भयोहूं उर्वशी सिंह यादव, पूर्व सांसद हरिवंश सिंह की बहू नीलम सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कमला सिंह, पूर्व सांसद अर्जुन यादव की बहू अनीता यादव, मिस इंडिया रनर अप दीक्षा सिंह आदि हैं।

पुरुषों की अपेक्षा महिला प्रत्याशी हैं अधि

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाग्य आजमाने में पुरुषों की अपेक्षा महिला प्रत्याशी सभी पदों पर ज्यादा हैं। इसमें प्रधान पद के 12 हजार 52 प्रत्याशियों में से सात हजार 338 महिला तो चार हजार 665 पुरुष प्रत्याशी मैदान हैं। इसी तरह ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए कुल तीन हजार 811 लोगों ने नामांकन किया है। इसमें दो हजार 11 महिला तो 1800 पुरुष प्रत्याशी हैं। इसके अलावा बीडीसी के 9669 प्रत्याशियों में से पांच हजार महिला व चार हजार 669 पुरुष प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.