प्रथम वरीयता मत ने ही साइकिल दौड़ाई, द्वितीय में भी पिछड़ता चला गया कमल
वाराणसी खंड शिक्षक विधानपरिषद चुनाव में सपा प्रत्याशी लालबिहारी यादव ने भाजपा के डॉ. प्रमोद मिश्र को 5015 मतों के ...और पढ़ें

वाराणसी एमएलसी चुनाव में सपा की साइकिल सरपट दौड़ी, भाजपा को मिली करारी हार।
HighLights
सपा के लालबिहारी यादव ने वाराणसी एमएलसी चुनाव जीता।
भाजपा के डॉ. प्रमोद मिश्र को 5015 मतों से हराया।
रणनीति, संगठन सक्रियता सपा की जीत का मुख्य आधार।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। वाराणसी खंड शिक्षक से विधानपरिषद सदस्य पद के चुनाव के लिए हुई मतगणना में मंगलवार की देर रात सपा की साइकिल सरपट दौड़ी। 5015 मतों के विशाल अंतर से सपा प्रत्याशी ने भाजपा के डा. प्रमोद मिश्र को पटखनी दी। प्रथम वरीयता के मतगणना के बाद से ही भाजपा प्रत्याशी पिछड़ते चले गए।
द्वितीय वरीयता के मत की गिनती भी कमल को नहीं खिला सका। रणनीति चुनाव कौशल, गांव तक संगठन की सक्रियता तथा दो साल पहले से ही सक्रिय होकर नाम जुड़वाने की पहल सपा की जीत का मुख्य आधार बना। मंडी समिति मतगणना स्थल पर मंगलवार की सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हुई। शाम को चार बजे तक बंडल बनाने का कार्य हुआ और रात नौ बजे से रूझान आने शुरू हो गए थे।
दो चक्रों में हुई प्रथम वरीयता के मत की गणना में ही सपा प्रत्याशी लालबिहारी यादव 10958 मत पाकर आगे हो गए। भाजपा प्रत्याशी डा. प्रमोद मिश्रा को 6060 जबकि पूर्व एमएलसी चेतनारायण सिंह को 3111 मत मिला। चौथे नंबर पर रहे डा.जितेंद्र कुमार सिंह पटेल को 1088 मत मिला। जबकि सुधांशु शेखर त्रिपाठी को 533, ऋतिका दूबे को 450, संजय राय प्रियदर्शी को 301 मत मिले।
डा. फरीद अंसारी को 152, धर्मेंद्र कुमार यादव 182 व अवधेश सिंह को 108 मत मिले। दूसरे चरण में द्वितीय मत की गणरना में भाजपा प्रत्याशी को 17 जबकि लाल बिहारी को 13 मत मिला। चेतनारायण सिंह को 20 मत मिले थे। इसी तरह तीसरे चरण में भाजपा प्रत्याशी को 25 व सपा को 34 मत मिले। चौथे चरण में सपा प्रत्याशी को 84 जबकि भाजपा को नौ मत मिले। चेतनारायण सिंह को 26 मत मिला।
पांचवें चरण में भाजपा को 44 व सपा को 60, छठें चरण में भाजपा को 137 व सपा को 67 जबकि सातवें चरण में भाजपा को 122 व सपा को 97 मत मिला। आठवें चरण में भाजपा को 183 जबकि सपा को 319 मत मिले। विभिन्न चरणों मे जुड़े यह अंतरण मत रहा। आखिरी में फाइनल गणना के बाद सपा प्रत्याशी को 11612 जबकि भाजपा को 6597 मत मिले। भाजपा ने 5015 मत से जीत दर्ज की। जबकि कुल मत 22943 गिने गए।
मतगणना परिणाम
प्रत्याशी व पार्टी - कुल मत
लालबिहारी यादव सपा - 11612
डा. प्रमोद मिश्रा भाजपा - 6597
चेतनारायण सिंह - 3471
