विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता-2026 में क्रॉस कंट्री रेस के साथ बीएचयू में अंतर-विश्वविद्यालय खेलकूद स्पर्धा का शुभारंभ

By Digital Desk Edited By: Abhishek sharma
Published: Tue, 13 Oct 2026 05:38 PM (IST)

काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता-2026 के अंतर्गत बीएचयू में अंतर-विश्वविद्यालय खेलकूद स्पर्धा का भव्य शुभारंभ हुआ, जिसमें पहले दिन क्रॉस कंट्री ...और पढ़ें

काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता 2026 का बीएचयू में आगाज क्रॉस कंट्री रेस में एमजीकेवीपी का जलवा।

काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता 2026 का बीएचयू में आगाज क्रॉस कंट्री रेस में एमजीकेवीपी का जलवा।

HighLights

  1. बीएचयू में अंतर-विश्वविद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ।

  2. क्रॉस कंट्री रेस में एमजीकेवीपी के धावकों का शानदार प्रदर्शन।

  3. आगामी दिनों में हॉकी, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल प्रतियोगिताएं होंगी।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता-2026 के अंतर्गत दिनांक 13 से 15 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाली अंतर-विश्वविद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता का आज काशी हिंदू विश्वविद्यालय परिसर में भव्य शुभारंभ हुआ। प्रथम दिन मंगलवार को सुबह पुरुष एवं महिला वर्ग के लिए 'क्रॉस कंट्री रेस' का आयोजन किया गया।

विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद के महासचिव प्रोफे. अनुपम कुमार नेमा ने हरी झंडी दिखाकर धावकों को एम्फीथियेटर ग्राउंड से रवाना किया। इस रोमांचक दौड़ में विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुल 56 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और अपनी खेल प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। सुरक्षा और स्वास्थ्य के मद्देनजर काशी हिन्दू विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा मौके पर एम्बुलेंस एवं सुरक्षाकर्मियों की पुख्ता व्यवस्था की गई थी।

अंतर-विश्वविद्यालय काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता की सचिव डॉ. कविता वर्मा ने बताया कि यह आयोजन नोडल ऑफिसर डॉ. सदानंद गुप्ता एवं समन्वयक डॉ. पूजा सिंह के विशेष सहयोग इण्डियन बैंक के प्रायोजन (Sponsorship) से सुचारू रूप से संपन्न हो रहा है।

क्रॉस कंट्री रेस (10 किलोमीटर) के परिणाम

खेल प्रभारी डॉ. खुर्शीद अहमद द्वारा घोषित आधिकारिक परिणामों के अनुसार पुरुष और महिला दोनों वर्गों में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ (MGKVP) का दबदबा रहा।
• पुरुष वर्ग (शीर्ष स्थान):
1. प्रथम:विपिन यादव (MGKVP) – समय: 30:09.19
2. द्वितीय:पवन यादव (MGKVP) – समय: 30:22.18
3. तृतीय:मोहित यादव (BHU) – समय: 30:40.81
• महिला वर्ग (शीर्ष स्थान):
1. प्रथम:छाया भारती (MGKVP) – समय: 36 मिनट 41 सेकंड
2. द्वितीय:कृति राय (BHU) – समय: 41 मिनट 42 सेकंड
3. तृतीय:प्रियंका पटेल (MGKVP) – समय: 41 मिनट 58 सेकंड

आगे के कार्यक्रमों का विवरण (आगामी प्रतियोगिताएं)
प्रतियोगिता की सचिव डॉ. कविता वर्मा ने आधिकारिक सूचना जारी करते हुए अगले दो दिनों में आयोजित होने वाले खेल आयोजनों और उनके प्रभारियों की सूची साझा की है:

दिनांक: 14 अक्टूबर 2026 (बुधवार)
• हॉकी (पुरुष वर्ग):शाम 4:30 बजे से एस्ट्रो टर्फ हॉकी मैदान पर खेला जाएगा। इसके प्रभारी डॉ. प्रदीप खलको एवं उप प्रभारी डॉ. वैभव राय हैं।
• बास्केटबॉल (पुरुष वर्ग):शाम 4:30 बजे से बास्केटबॉल कोर्ट पर मुकाबला होगा। इसके प्रभारी डॉ. धीरेंद्र तिवारी एवं उप प्रभारी डॉ. किरण आर्या हैं।

दिनांक: 15 अक्टूबर 2026 (गुरुवार)

• बास्केटबॉल (महिला वर्ग):शाम 4:30 बजे से बास्केटबॉल कोर्ट पर खेला जाएगा। इसके प्रभारी डॉ. धीरेंद्र तिवारी एवं उप प्रभारी डॉ. प्रमोद कुमार यादव हैं।
• वॉलीबॉल (पुरुष एवं महिला वर्ग):शाम 4:30 बजे से वॉलीबॉल कोर्ट पर मैच आयोजित होंगे। इसके प्रभारी डॉ. रॉबिन कुमार सिंह और उप प्रभारी क्रमशः डॉ. राजीव कुमार सिंह एवं डॉ. हरीराम यादव हैं।