इनरव्हील क्लब अध्यक्ष मनीषा अग्रवाल का महिला सशक्तिकरण की ओर काशी में एक और कदम
महिला सशक्तिकरण के माध्यम से स्त्री शक्ति को संबल देने के तहत प्रोत्साहित करने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया जाता रहा है। इस दौरान क्लब अध्यक्षा मनीषा अग्रवाल ने कार्यक्रम को प्रायोजित किया और निर्देशन में नारी सशक्तिकरण के लिए आगे भी पहल करने की लोगों से अपील की।
वाराणसी, जागरण संवाददाता। इनरव्हील क्लब वाराणसी ग्रेटर द्वारा आयोजित जिला-312 मंडल अध्यक्ष अर्चना वाजपेई का 26 अक्टूबर 2021 को सूर्या होटल में दौरा आयोजित किया गया। इस दौरान आयोजन में डॉ. कविता शाह कार्यक्रम के दौरान संयोजिका की भूमिका में नजर आईं।
कार्यक्रम के दौरान इनरव्हील क्लब वाराणसी ग्रेटर द्वारा कई परियोजनाओं को गति दी गई। इस दौरान जिले में जरूरतमंद महिलाओं को दो सिलाई मशीन का दान किया गया ताकि जरूरतमंद महिलाएं सिलाई के माध्यम से अपनी आजीविका कमा सकें। बताया कि महिला सशक्तिकरण के माध्यम से स्त्री शक्ति को संबल देने के तहत प्रोत्साहित करने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया जाता रहा है। इस दौरान क्लब अध्यक्षा मनीषा अग्रवाल ने कार्यक्रम को प्रायोजित किया और निर्देशन में नारी सशक्तिकरण के लिए आगे भी पहल करने की लोगों से अपील की।
इस दौरान काशी की एक बेटी की शादी के लिए योगदान खुशबू क्लब के सदस्यों द्वारा व्यवस्थित किया गया। इस दौरान जरूरतमंद लड़कियों के जीवन में खुशियां फैलाने और उन्हें खुश करने के लिए संस्था के प्रयासों से भी लोगों को अवगत कराया गया। बताया कि पूर्व अध्यक्ष मीनू रानी और अध्यक्ष मनीषा अग्रवाल के सहयोग से यूनिक प्रोजेक्ट के तहत सार्वजनिक उपयोग के लिए सिंधिया घाट पर इनरव्हील के लोगों के साथ एक चेंजिंग रूम स्थापित किया गया है। ताकि पर्यटकों और आस्थावानों को इसका लाभ मिल सके।
इन सभी परियोजनाओं के लिए जिला 312 मंडल अध्यक्ष अर्चना बाजपेयी के मार्गदर्शन में कार्यक्रमों को पूरा किया गया। उन्होंने संस्था द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की। क्लब की संपादक निधि कपूर द्वारा तैयार की गई क्लब की सभी सेवाओं और फेलोशिप को प्रदर्शित करने वाली पत्रिका "जगमग सफर" का भी इस दौरान विमोचन किया गया। इस दौरान इनरव्हील ग्रेटर प्रेसिडेंट मनीषा अग्रवाल, सचिव अल्पना अग्रवाल, कोषाध्यक्ष पल्लवी अग्रवाल, आईएसओ सोनल अग्रवाल और क्लब सीसी निधि कपूर और बोर्ड के सभी सदस्य, कार्यकारी समिति और पूर्व अध्यक्षों ने भाग लिया।