भारतीय खाद्य निगम कर्मियों को नया वेतनमान नहीं दिए जाने पर शुरू की हड़ताल
भारतीय खाद्य निगम कर्मचारी संघ ने मंगलवार को प्रदर्शन व सभा कर हड़ताल पर रहे, सिगरा स्थित एफसीआई जिला मुख्यालय के कार्यालय पर कर्मचारियों की सभा हुई।
By Abhishek SharmaEdited By: Published: Tue, 27 Nov 2018 06:43 PM (IST)Updated: Tue, 27 Nov 2018 06:51 PM (IST)
वाराणसी, जेएनएन । भारतीय खाद्य निगम कर्मचारी संघ ने मंगलवार को प्रदर्शन व सभा कर हड़ताल पर रहे। सिगरा स्थित जिला मुख्यालय के कार्यालय पर सभा में अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार सिंह ने कहा कि एक जनवरी 2017 से नए वेतनमान अभी तक लागू नहीं किया गया। निगम के उच्च प्रबंधन के साथ आठ बार बैठक हो चुकी है लेकिन नतीजा कुछ नहीं निकला।
केंद्रीय भंडारण निगम में वेतन निर्धारण हो गया। भारतीय खाद्य निगम के श्रेणी एक व दो के अधिकारियों का भी वेतन पांच माह पूर्व ही तय हो गया। जबकि भारतीय खाद्य निगम के श्रेणी तीन व चार के कर्मचारियों का नया वेतनमान लागू नहीं हुआ। एक दिनी हड़ताल के साथ ही कर्मचारी अब ओवर टाइम काम नहीं कर रहे। हमारी मांगे जल्द पूरी नहीं हुई तो अनिश्चित कालीन हड़ताल किया जाएगा। हड़ताल से खाद्य उठान प्रभावित होगा। सभा को प्रेम किशन, रत्नेश मिश्रा, शांति सिंह, अंशु, निधि, नीति, पायल, बृजेश यादव, संजीत कुमार, सुदीप सिंह, अरुण, विनोद आदि ने संबोधित किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें