Move to Jagran APP

वाक हेरिटेज में बच्चों ने सारनाथ में देखा पुरातात्विक अवशेष, भगवान बुद्ध के वचनों को समझा

पर्यटन पर्व के अवसर पर भारत पर्यटन द्वारा गुरुवार को सारनाथ में वाक हेरिटेज के दौरान बच्चों ने पुरातात्विक पुरावशेषों एंव भगवान बुद्ध के इतिहास से रूबरू हुए।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Published: Thu, 10 Oct 2019 03:19 PM (IST)Updated: Thu, 10 Oct 2019 05:30 PM (IST)
वाक हेरिटेज में बच्चों ने सारनाथ में देखा पुरातात्विक अवशेष, भगवान बुद्ध के वचनों को समझा
वाक हेरिटेज में बच्चों ने सारनाथ में देखा पुरातात्विक अवशेष, भगवान बुद्ध के वचनों को समझा

वाराणसी, जेएनएन। पर्यटन पर्व के अवसर पर भारत पर्यटन द्वारा गुरुवार को सारनाथ में वाक हेरिटेज के दौरान बच्चों ने पुरातात्विक पुरावशेषों एंव भगवान बुद्ध के इतिहास से रूबरू हुए। बच्चों दो घंटे तक भ्रमण किये। पर्यटन मंत्रालय की तरफ से 2 से 13 अक्टूबर तक चलने वाला पर्यटन पर्व के अवसर पर गुरुवार को भारत पर्यटन वाराणसी के तत्वावधान में एक विद्यालय के 70 बच्चों को लेकर पुरातात्विक सग्रहालय से वाक हेरिटेज शुरू हुआ। पुरातात्विक खण्डहर परिसर में अधीक्षण पुरातत्व विद डाक्‍टर नीरज सिन्हा ने स्वागत किया। जहां संगदर्शक जैनेंद्र ने पुरातात्विक खण्डहर में प्राचीन मूल गंध कुटी मन्दिर के अवशेष, अशोक लाट, धमेख स्तूप के इतिहास से बच्चों को रूबरू कराया। इसके बाद मूलगंध कुटी बौद्ध मंदिर पहुंचे जहां भिक्षु धम्म रतन ने बच्चो को भगवान बुद्ध के जीवन व उनके उपदेशों की जानकारी दी। इसी के साथ अन्य बौद्ध मंदिरों का अवलोकन किये। इस दौरान सहायक निदेशक अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि पर्यटन पर्व के तहत वाक हेरिटेज में बच्चों को भ्रमण कराया गया । आने काली पीढ़ी अपने प्राचीन अवशेषों व स्मारकों के महत्व को समझे। इस मौके पर रभ शुक्ला, जितेंद्र सिंह, मदन कुशवाहा, संजय, विक्रम सिंह सहित अन्य लोग शामिल थे ।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.