विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाराणसी में डाक्टर के भाई पर घर में घुसकर चाकू से जानलेवा हमला, मुकदमा दर्ज

By Ravi PandeyEdited By: Abhishek sharma
Published: Mon, 26 Oct 2026 04:06 PM (IST)

वाराणसी के कुरहुआ में डॉ. चंद्रशेखर वर्मा के भाई उमेश शेखर वर्मा पर घर में घुसकर चाकू से जानलेवा हमला ...और पढ़ें

वाराणसी में डॉक्टर के भाई पर जानलेवा चाकू हमला, जमीन विवाद बना वजह।

वाराणसी में डॉक्टर के भाई पर जानलेवा चाकू हमला, जमीन विवाद बना वजह।

HighLights

  1. डॉक्टर के भाई उमेश शेखर पर घर में हमला।

  2. आरोपी मंगरू प्रसाद यादव ने चाकू से वार किया।

  3. जमीन विवाद को लेकर पुरानी रंजिश का मामला।

जागरण संवाददाता, (रोहनिया) वाराणसी। थाना क्षेत्र के अखरी चौकी अंतर्गत कुरहुआ के रहने वाले डा . चंद्रशेखर वर्मा के घर में बीती रात घुसे आरोपितों ने उनके भाई पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया । हमले में गभीर रूप से घायल युवक को स्वजन ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे जहां से इलाज के बाद इन्द्रा हास्पिटल अखरी में इलाज चल रहा है।

सूचना पर पहुंची पुलिस मुकदमा दर्ज का जांच में जुटी है। घायल उमेश शेखर वर्मा का आरोप है कि देर रात लगभग 12:30 बजे कुरहुआ स्थित मकान में सोया था। घर के पीछे बनी बाउंड्री फांदकर दो व्यक्ति मेरे कमरे में धारदार चाकू लेकर घुस आए और गले वार कर दिए।

हमला करने वाला मंगरू प्रसाद यादव गजाधरपुर थाना रोहनिया का रहने वाला है तथा एक अज्ञात व्यक्ति था, जिसे देखकर पहचान सकता हूं। आरोप है कि मंगरू प्रसाद यादव ने जान मारने की नीयत से हमला किया है जिसके कारण गर्दन पर ज्यादा चोट के कारण आरोपित मरा हुआ समझकर भाग गए।

घटना के बाद घायल उमेश शेखर की पत्नी ने इसकी सूचना घायल के बड़े भाई डा. चंद्रशेखर को दिया जिन्होंने रोहनिया पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी निरीक्षक रोहनिया राजू सिंह ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर दोनों पक्षों की काफी पुरानी रंजिश चली आ रही है। फिलहाल मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी और सर्विलांस की मदद से जांच की जा रही है। पीड़ित उमेश शेखर पर पूर्व में भी जानलेवा हमला हुआ था।