वाराणसी की इस मेमू ट्रेन में सीसीटीवी कैमरे और पैनिक बटन कराएंगे सुरक्षा का अहसास
भारतीय रेल 31 अक्टूबर को प्रयागराज रामबाग - बनारस और वाराणसी सिटी - राजातालाब मेमू ट्रेनों के लिए नई रैक ...और पढ़ें

आधुनिक सुविधाओं से लैस वाराणसी की नई मेमू ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुरक्षा और सुविधा।
HighLights
बायो-टॉयलेट और एयरोसोल अग्नि सुरक्षा प्रणाली से स्वच्छता-सुरक्षा।
सीसीटीवी कैमरे और पैनिक बटन यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे।
ड्राइवर कैब में एसी, मोबाइल चार्जिंग पॉइंट से सुविधा बढ़ेगी।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। भारतीय रेल लगातार आधुनिकता का चोला ओढ़ रही है। इसी कड़ी में आगामी 31 अक्टूबर को प्रस्तावित प्रयागराज रामबाग - बनारस मेमू और वाराणसी सिटी - राजातालाब मेमू ट्रेन की नई रैक की प्रमुख विशेषताएं गुरुवार को जारी की गई हैं, जो सुरक्षा, स्वच्छता और सुविधा के लिहाज से अत्याधुनिक हैं।
इसमें कुल यात्री क्षमता 2,214 यात्रियों की है, जिससे बड़ी संख्या में दैनिक यात्रियों को सुविधाजनक परिवहन उपलब्ध हो सकेगा। इस ट्रेन में सबसे बड़ा बदलाव स्वच्छता को लेकर किया गया है। रेक के सभी कोचों में बायो- टॉयलेट की सुविधा उपलब्ध कराई गई है, जिससे स्वच्छता बनाए रखने और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।
सुरक्षा के मद्देनजर सभी कोचों के पैनल में एरोसोल आधारित अग्नि सुरक्षा प्रणाली स्थापित की गई है, जो आग लगने की स्थिति में तुरंत सक्रिय हो जाएगी। इसके अलावा आपातकालीन परिस्थितियों में आग पर नियंत्रण के लिए सभी कोचों में अग्निशामक यंत्र भी लगाए गए हैं।
यह भी पढ़ें : बनारस स्टेशन पर 30 और 31 अक्टूबर को ट्रेनों के प्लेटफॉर्म में अस्थायी बदलाव, यात्रीगण कृपया ध्यान दें
यात्रियों की निगरानी के लिए सभी कोचों और ड्राइवर कैब में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। ड्राइवरों की सुविधा के लिए कैब में रुफ माउंटेड पैकेज यूनिट आधारित एयर कंडीशनिंग की व्यवस्था की गई है, ताकि लोको पायलट को ड्यूटी के दौरान बेहतर कार्य वातावरण मिल सके।
वहीं पारंपरिक अलार्म चेन पुलिंग (एसीपी) की जगह अब सभी कोचों में पैनिक बटन की सुविधा दी गई है, जिससे आपात स्थिति में यात्री अलर्ट भेज सकेंगे। इसके साथ ही सभी कोचों में मोबाइल चार्जिंग पॉइंट की सुविधा भी उपलब्ध होगी।
