एमएलसी चुनाव 2026 में वर्ष 2020 के चुनाव की अपेक्षा लाल बिहारी को 3192 वोट ज्यादा मिले
वाराणसी खंड शिक्षक एमएलसी सीट पर निवर्तमान एमएलसी लाल बिहारी यादव को इस बार के चुनाव में पिछली बार से ...और पढ़ें

वाराणसी एमएलसी चुनाव: लाल बिहारी यादव को मिले 3192 अधिक वोट, मुकाबला हुआ रोचक।
HighLights
लाल बिहारी यादव को 3192 अधिक वोट मिले।
वाराणसी शिक्षक एमएलसी सीट पर दस उम्मीदवार मैदान में।
सपा, भाजपा, निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच कड़ी टक्कर।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। वाराणसी खंड शिक्षक एमएलसी सीट पर सपा के निवर्तमान एलएलसी लाल बिहारी यादव, भाजपा के डा. प्रमोद कुमार मिश्र व निर्दलीय प्रत्याशी चेतनारायण सिंह समेत दस उम्मीदवार मैदान में है। वर्ष 2020 के चुनाव में लाल बिहारी यादव ने डा. प्रमोद मिश्रा को 936 मतों से हराया था।

पूर्व एमएलसी चेतनारायण सिंह भी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़े थे। निर्वाचन कार्यालय के चुनाव आकंडे के मुताबिक लाल बहादुर यादव 7,766 मत मिले थे। जबकि डा. प्रमोद मिश्रा को 6830 मत मिले थे।
दोनों के बीच 936 मतों का अंतर था। इस बार चुनाव में प्रथम वरीयता के वोटों की गिनती में लाल बिहारी यादव को 10958 वोट मिले। जो पिछली बार के चुनाव की तुलना में 3192 वोट ज्यादा है। सुबह 11 बजे के करीब शिफ्ट बदलने की वजह से घंटा भर से अधिक समय तक शांति रही। वहीं जिलाधिकारी के सुबह जाने के बाद कमिश्नर ने मतगणना का मोर्चा संभाला है।
