विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सारनाथ में पर्यटक नमो घाट पर होने वाले एयर शो का एलईडी पर ले सकेंगे आनंद

By kk AsthanaEdited By: Abhishek sharma
Published: Wed, 21 Oct 2026 04:22 PM (IST)

काशी में वायु सेना की 94वीं वर्षगांठ पर तीन दिवसीय एयर शो का आयोजन किया जा रहा है। सारनाथ आने ...और पढ़ें

सारनाथ में पर्यटक एलईडी पर देखेंगे काशी एयर शो का रोमांचक प्रदर्शन।

सारनाथ में पर्यटक एलईडी पर देखेंगे काशी एयर शो का रोमांचक प्रदर्शन।

HighLights

  1. काशी में वायु सेना का तीन दिवसीय एयर शो।

  2. सारनाथ में पर्यटक एलईडी पर देखेंगे सीधा प्रसारण।

  3. तेजस, सुखोई 30 जैसे विमानों के करतब।

जागरण संवाददाता वाराणसी। वायु सेना के 94 वीं वर्षगांठ के मौके पर काशी में तीन दिवसीय एयर शो का आयोजन किया गया है। जिसका सीधा प्रसारण सारनाथ में आने वाले पर्यटक बड़ी एलईडी किए माध्यम से देख सकेंगे। इसके लिए संग्रहालय के पास बड़ी एलइडी लगा दी गई है।

काशी में पहली बार हो रहे एयर शो को लेकर काशी वासियों में काफी उत्साह दिख रहा है। छत के ऊपर से जाते तेज आवाज वाले जहाजों को देख रहे है। काशी में 22, 24 व 25 अक्टूबर को नमो घाट से अस्सी घाट तक एयर शो होना हैं।

काशी एवं सारनाथ आने वाले पर्यटकों को एयर शो के लिए सारनाथ संग्रहालय के सामने एक विशाल एलईडी बुधवार को लगा कर शुरू कर दिया गया। जिससे यहां आने वाले पर्यटक तेजस, किरण, सुखोई 30 सहित संग बिरंगे हेलिकाप्टर के करतब को देख कर फोटो भी कैद कर रहे हैं।